सीक्रेट गिफ्ट के साथ BF के साथ दिखीं सोनाक्षी
मुंबई। बॉलीवुड की दंबग गर्ल यानी सोनाक्षी सिंहा सुर्खियों में हैं जिसकी वजह है सोनाक्षी का कथित ब्वॉयफ्रेंड बंटी सचदेव। वैसे तो अक्सर सोना बंटी सचदेव की दोस्ती के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती है। लेकिन हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट में दोनों को एक साथ देखा गया। ये पहला मौका नहीं था जब दोनों को एक साथ देखा गया हो। इसके पहले भी उन्हें कई बार एक साथ देखा जा चुका है।
मिला सीक्रेट गिफ्ट
इस दौरान सोनाक्षी ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। बंटी सचदेव ने एक सफ़ेद कपड़े में लिपटा पार्सल भी सोनाक्षी को दिया। अब इस पार्सल में क्या था ये तो वही जानते होंगे।
बताया जाता है कि सोनाक्षी और बंटी के बीच डेटिंग के चर्चे 2012 में तब शुरू हुए, जब से उन्होंने उनकी इंडोर्समेंट डील को मैनेज करना शुरू किया। हालांकि, खुद सोनाक्षी या बंटी ने कभी अपने रिश्ते की बात कबूल नहीं की। बता दें कि बंटी सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेव के भाई हैं। गौरतलब है कि बंटी पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं और विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन जैसे क्रिकेटर्स के मैनेजर के तौर पर काम कर चुके हैं।