रिलीज हुआ म्यूजिकल ड्रामा ‘रॉक ऑन 2’ का नया सॉन्ग ‘मंजर नया’
- - Advertisement - -
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और अर्जुन रामपाल अभिनीत म्यूजिकल ड्रामा ‘रॉक ऑन 2’ का नया सॉन्ग ‘मंजर नया’ रिलीज हो गया है। रिलीज हुए इस सॉन्ग को फिल्म के लीड एक्टर फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल और पूरब कोहली पर फिल्माया गया है। गाने में प्राची देसाई भी नजर आ रही है। गाने को फरहान अख्तर ने अपनी आवाज दी है।
फरहान ने ट्विटर पर इस सॉन्ग को शेयर करते हुए लिखा ’अपना दिन शुरू कीजिए इस गीत के साथ।’ इसके साथ हैशटैग में मंजर नया, रॉक ऑन 2, रिलीव द मैजिक लिखा। सुजात सौदागर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2008 में आयी हिट फिल्म ‘रॉक ऑन’ का सीक्वल है। जिसे बेस्ट हिंदी फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।
फिल्म मुंबई के एक बैंड पर आधारित थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उम्मीद जताई जा रही है कि ’रॉक ऑन 2’ में भी वही दमखम देखने को मिलेगा, जो ’रॉक ऑन’ में था। फिल्म में फरहान, अर्जुन के साथ प्राची देसाई और पूरब कोहली दोबारा दिखेंगे, इनके अलावा फिल्म में श्रद्धा कपूर और शशांक अरोरा नजर आएंगे। फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -