‘एम.एस. धोनी’ के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे सुशांत
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बन रही फिल्म ’एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ इस साल की शानदार फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत धोनी का रोल अदा करते हुए नजर आएंगे। लेकिन खास बात तो ये है कि सुशांत के पास धोनी के बाद 5 बड़ी फिल्में हैं।
सुशांत अपनी आने वाली पांच फिल्मों में से एक फिल्म ’राब्ता’ की शूटिंग पूरी कर चुके है। इसके अलावा सुशांत ’होमी अदजानिया’ की भी एक फिल्म कर रहे है। ’तकदुम’ नाम की इस फिल्म में उनके साथ उनकी परिणीति चोपड़ा उनकी को-स्टार होंगी। सुशांत ’धर्मा प्रोडक्शन’ की भी एक फिल्म कर रहे, जिसमें वह जैकलिन फर्नांडिज के साथ जोड़ी शेयर करते दिखेंगे। इसके साथ ही सुशांत अपनी स्पेस फिल्म चंदा मामा दूर के को लेकर भी सुशांत काफी उत्साहित दिख रहे है। अपनी इस फिल्म पर बात करते हुए सुशांत ने कहा है कि मैंने आज से पहले बॉलीवुड में इस तरह की स्पेस फ़िल्म बनती नहीं देखी है। टिसॉ कंपनी की घड़ी के लॉन्च के लिए दिल्ली आए सुशांत ने ये बात कही।
गौरतलब है कि, सुशांत की फिल्म एमएस धोनी जल्द ही रिलीज होने वाली है। ये फिल्म को नीरज पांडेय ने डायरेक्ट किया है और सुशांत सिंह राजपूत धोनी के किरदार में हैं। बता दें कि, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी फिल्म में धोनी की पत्नी साक्षी की भूमिका निभा रही हैं कियारा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फुगली फिल्म से की थी। उल्लेखनीय है कि ‘एम.एस. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ की ज्यादातर शूटिंग रांची में हुई है। फिल्म में अनुपम खेर भी हैं, जो धोनी के पिता पान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे।