ये हैं इन सेलेब्स की रियल लाइफ के सांताक्लाज
- - Advertisement - -
हर किसी की लाइफ में कोई न कोई प्रेरणास्त्रोत और करीबी होता है। इन बॉलीवुड सितारों का भी रियल लाइफ में एक सांताक्लाज है। फिर चाहें सलमान खान हो या सोनम कपूर सबका अपना एक सांताक्लाज है। जो उन्हें हर क्रिसमस को असली खुशी देता है। ये उसके साथ अपना वक्त बिताना पसंद करते हैं। क्रिसमस के अवसर पर हम आपको रूबरू कराने जा रहे है इन सेलेब्स की रियल लाइफ के सांताक्लाज से…
सलमान खान (सांता कौन बच्चे)
बच्चे ही मेरे लिए असल सांताक्लाज हैं। वे अपनी मीठी मुस्कान और निश्छल भाव से जो प्यार और सुकून मुझे देते है वो कोई भी नहीं दे सकता।
अक्षय कुमार (सांता कौन फैंस)
मेरे सांताक्लाज सिर्फ क्रिसमस सीजन में ही नहीं साल में कभी भी आते हैं और मुझे उपहार देकर जाते हैं। क्योंकि मेरे सांताक्लाज फैंस हैं।
सोनम कपूर (सांता कौन फैमिली)
मेरी लाइफ का सांताक्लाज मेरी फैमिली मेंबर्स और दोस्त हैं। उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। मेरे समय न दे पाने के बावजूद वो मुझे निस्वार्थ भाव से प्रेम करते हैं। मेरे पापा का बर्थडे क्रिसमस के ठीक एक दिन पहले आता है। इसलिए ये फेस्टिवल हमेशा दोगुना खुशियां लेकर आया है।
सोनू सूद (सांता कौन पिताजी)
मेरे सांताक्लाज पिताजी हैं। उनसे बचपन से मैंने जो भी चीजें मांगी उन्होंने दी हैं। आज भी वे ही हैं। जिनसे कुछ मांग सकता हूं। वैसे तो बिना मांगे ही मेरी ख्वाहिशें पूरी करते हैं।
नील नितिन (सांता कौन पिताजी)
सिर्फ मेरे पिताजी मेरे सांताक्लाज हैं। हम तीन भाई-बहन थे। हम सबने जो भी चीजें चाहीं उन्होंने हमेशा दी।
आलोकनाथ (सांता कौन खुद)
मैं खुद ही अपना सांताक्लाज हूं। किसी सांताक्लाज पर क्यों निर्भर रहूं। दूसरों की मदद करने के लिए हर एक इंसान को खुद का सांताक्लाज बनना चाहिए। कितना अच्छा हो जाएगा। जब लोग एक-दूसरे की मदद करने लग जाएं। मेरे हिसाब से सांताक्लाज बनने के लिए यह बड़ी गहरी बात होगी।
- - Advertisement - -