ऐश्वर्या नहीं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस है अभिषेक का पहला प्यार
- - Advertisement - -
नीली आंखों वाली मिस यूनिवर्स ऐश्वर्या राय हर किसी के दिल की धड़कन है। इस समय शादी हो जाने के बाद भी ऐश्वर्या ने फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में जो एक्टिंग की है वो काबिले तारीफ है। ऐश्वर्या के पीछे वैसे तो कई बॉलीवुड एक्टर दीवाने हुए लेकिन उनकी शादी हुई अभिषेक बच्चन से। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने एक खुलासा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि उनका पहला प्यार ऐश्वर्या नहीं बल्कि कोई और है तो आइए आपको बताते है अभिषेक बच्चन की इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में…
एक तरफ जहां ऐश्वर्या बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं उनके बॉलीवुड में अफेयर भी काफी फेमस रहे। ऐसे में अभिषेक भी ऐश्वर्या के दीवाने बने। लेकिन ऐश्वर्या उनका पहला प्यार नहीं। अभिषेक का पहला प्यार तो कोई और ही है। एक चैट शो के दौरान अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया है कि उनका पहला प्यार ऐश्वर्या नहीं है।
एक चैट शो के दौरान जब अभिषेक से पूछा गया कि आपका फर्स्ट क्रश कौन है तो अभिषेक ने जवाब देते हुए कहा कि ‘‘उन्हें पहला प्यार बचपन में हुआ था। जिससे उन्हें प्यार हुआ वो कोई और नहीं बॉलीवुड सेंसेशनल जीनत अमान थी।’’ अभिषेक बच्चन जीनत अमान के खूब दीवाने थे। अभिषेक बचपन में ही उनके साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताना चाहते थे।
एक घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि तब वह अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ हिमाचल प्रदेश में शूटिंग के लिए गए थे, वहां उनके साथ जीनत अमान भी थीं। उन्होंने कहा कि वह अक्सर ही सेट पर जीनत के साथ खेला करते। शायद तब वह केवल 5 साल के रहे होंगे। एक रात डिनर के बाद जब जीनत वहां से निकलकर अपने रूम पर जाने के लिए वहां से निकल रही थीं तो अभिषेक ने उनसे बड़ी ही मासूमियत से पूछा कि वह किसके साथ सोने जा रही हैं? जब जीनत ने उन्हें जवाब में यह कहा कि वह अकेली ही सोएंगी तो अभिषेक यह सुनकर काफी हैरान हुए।
चूंकि अभिषेक बच्चे थे और उन्हें अकेले सोना का कॉन्सेप्ट पता ही नहीं था, इसलिए उन्होंने दोबारा उतने ही भोलेपन से पूछा कि क्या वह उनके साथ सो सकते हैं? तो जीनत ने मस्ती भरे अंदाज़ में जवाब दिया, ’थोड़े बड़े हो जाओ फिर।’
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -