विद्या की ‘बेगम जान’ की रिलीज डेट कंफर्म
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन कि फिल्म ’बेगम जान’ की रिलीज डेट कंफर्म हो गई है। इस फिल्म में दर्शाया गया है कि देश के विभाजन के दौरान वेश्यालय में विस्थापित महिलाओं को किस प्रकार की स्थितियों का सामना करना पड़ा था। विद्या की पिछली रिलीज फिल्म तीन थी जोकि बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी।
खबरों के अनुसार विद्या की अपकमिंग फिल्म बेगम जान अगले साल 6 जनवरी को रिलीज होगी। ’प्ले एंटरटेनमेंट’ द्वारा निर्मित फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रीजित मुखर्जी ने किया है। वह इस फिल्म से बॉलीवुड में बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। विद्या को इस फिल्म में वेश्यालय की प्रमुख ’बेगम जान’ के किरदार में देखा जाएगा। इसमें उनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, रजत कपूर, गौहर खान, पल्लवी शारदा, इला अरुण, आशीष विद्यार्थी और चंकी पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
’प्ले एंटरटेनमेंट’ ने इससे पहले ’जय गंगाजल’ को प्रोड्यूस किया था, जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पुलिस अधिकारी के किरदार में देखा गया था। इसके अलावा विद्या बालन की अगली रिलीज होने वाली फिल्म में ‘कहानी 2’ का नाम भी शामिल है। इस पर अभी काम चल रहा है।