Thursday, August 31st, 2017
Flash

जानिए, सौतेली मां से कैसा है बॉलीवुड सेलिब्रिटी का रिश्ता




Entertainment

Sponsored




‘कोई अपनी सौतेली माँ को केवल अपने पति की पत्नी मानता है, तो कोई अपनी सौतेली माँ को अपनी माँ की तरह मानता है।’ हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की दुनिया की जहाँ तलाक लेना और देना दोनों ही आम बात है। आईये जानते है किस एक्टर का अपनी सौतेली माँ के साथ कैसा रिश्ता हैं?

1)अर्जुन कपूर की माँ श्रीदेवी

अपनी माँ को केवल पिता की पत्नी बोलने वाले बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर का अपनी सौतेली माँ श्रीदेवी के साथ रिश्ता  अच्छा नही है। यहाँ तक की अर्जुन श्रीदेवी की दोनों बेटियों से भी बात नही करते है। ऐसा कहा जाता है कि, अर्जुन जब कभी भी घर आते है तो वह केवल अपनी बहन सोनम के साथ ही वक़्त बिताते है।

2)सनी और बॉबी देओल की माँ

धर्मेन्द्र की दूसरी पत्नी और सनी और बॉबी की सौतेली माँ हेमा मालिनी ओर उनकी बेटियों के साथ सनी ओर बॉबी के रिश्ते बेहद ख़राब हैं। दोनों भाई ईशा और अहाना से ना तो राखी बंधवाते हैं और ना ही उनकी शादी में शरीक हुए।

3)सैफ की बेटी सारा और बेटे इब्राहिम की माँ करीना कपूर

करीना शादी के बाद से सारा और इब्राहिम दोनों बच्चो को अपना मानती हैं। वे कहती है कि, ‘वो पहले से ही दो बच्चो की माँ है जो संस्कारी और काबिल हैं।’ वैसे करीना को दोनों बच्चो के साथ कई बार हॉलिडे पर जाते भी देखा गया है।

4)सलमान की माँ हेलन

सलमान इस बात को लेकर बहुत खुश होते है कि उनके पास दो-दो माँ है। दरअसल, बॉलीवुड में अपने डांस से पहचान बनाने वाली हेलन सलीम खान से शादी के बाद सलमान की माँ के लिए भी जानी जाती है। सलमान बताते है कि, ‘उनकी दोनों माँ उनके साथ एक घर में ही रहती है।’

5)प्रतीक बब्बर की माँ

जन्म के कुछ दिनों बाद ही प्रतीक अपनी माँ से दूर हो गए। दरअसल, उनकी माँ और राज बब्बर की दूसरी पत्नी का देहांत हो गया था। जिसके चलते प्रतीक की परवरिश उनकी नानी ने की है। उन्होंने कभी भी राज बब्बर की पहली पत्नी नादिरा को माँ दर्जा नही दिया और उन्हें कई बार यह भी कहते हुए सुना है कि, वह अपने साथ बब्बर सरनेम को जोड़ना नही चाहते है, वह केवल प्रतीक ही रहना चाहते है।

6)फरहान अख्तर की माँ शबाना

आपको बता दें कि, फरहान और जोया दोनों जावेद अख्तर की पहली पत्नी के बच्चे है क्योकि उन्हें अपनी दूसरी पत्नी से कोई बच्चे नही है। फरहान बताते है कि, ‘उनके पिता ने जब उनकी माँ को छोड़ा था तब वे बहुत दुखी थे लेकिन वक़्त के साथ माँ शबाना से रिश्ता अच्छा होता गया और आज एक फैमिली की तरह सभी साथ में रहते है और एक दूसरे से बातें भी करते है।’

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories