सास को इंप्रेस करने के लिए बोनी कपूर ने चुकाई थी ये कीमत
- - Advertisement - -
गर्मियों का मौसम बच्चों के लिए तो जैसे जैकपॉट होता है इसी गर्मी के मौसम में तो उनकी छुट्टिया होती है। लेकिन साल 1987 में इसी गर्मी के मौसम में एक ऐसी फिल्म रिलीज़ हुई थी जो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक की फेवरेट बनी। इस फिल्म में एक ख़ास बात थी जो पहली कभी नहीं हुई थी। वो ये थी कि इसमें अनिल कपूर गायब होकर एक्टिंग कर रहे थे।
अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे है। ये फिल्म थी मिस्टर इंडिया जो मई 1987 को रिलीज़ हुई थी। बड़े पर्दे पर सुपर-डुपर हिट होने वाली इस फिल्म को बनाने वाले इंसान थे बोनी कपूर जिन्हें आज हम श्रीदेवी के पति के रूप में भी जानते है। इनका जन्म हुआ था 11 नवंबर 1955 को तो उनके जन्मदिन पर हम बताने जा रहे हैं कुछ ख़ास बातें…
बोनी कपूर का जन्म मेरठ, यूपी में हुआ था। उनके पिता का नाम सुरिंदर कपूर हैं। बोनी के पिता भी बॉलीवुड फिल्मों के प्रोड्यूसर थे। मि. इंडिया से हिट होने वाले अनिल कपूर, बोनी कपूर के भाई हैं और निर्माता संजय कपूर भी बोनी के भाई है। बोनी कपूर ने वैसे तो कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दी है लेकिन उनकी मिस्टर इंडिया आज भी लोगों के जेहन में ज़िन्दा है।
श्रीदेवी के दीवाने थे बोनी
फिल्म मिस्टर इंडिया से भी पहले श्रीदेवी की मुलाकात बोनी कपूर से हो चुकी थी। फिल्म ‘हम पांच’ के दौरान श्रीदेवी और मिथुन ने एक साथ काम किया। इस फिल्म का निर्देशन बोनी कपूर कर रहे थे। श्रीदेवी बॉलीवुड से पहले तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी है और उसी समय से बोनी कपूर उनके दीवाने है। उनकी दिली ख्वाहिश थी कि वो श्रीदेवी के साथ फिल्म करे।
श्रीदेवी और मिथुन की लवस्टोरी
इस समय श्रीदेवी और बोनी कपूर पति-पत्नि है लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब बोनी कपूर को श्रीदेवी से शादी करने के लिए बहुत दिनों तक इंतज़ार करना पड़ा। श्रीदेवी को बोनी कपूर से पहले मिथुन से प्यार हुआ था। ख़बरों के मुताबिक इन दोनों का प्यार इतना परवान चड़ा कि दोनों ने गुपचुप शादी भी रचा ली।
श्रीदेवी से प्यार करते समय मिथुन ये भूल गए कि वो शादीशुदा है और इसी बात का नुकसान इन दोनों की लवस्टोरी को झेलना पड़ा। मिथुन, श्रीदेवी से प्यार तो करते थे लेकिन वे अपनी पत्नी को तलाक नहीं दे सकते थे। इसलिए उन्होंने श्रीदेवी के साथ ये रिश्ता तोड़ दिया। ख़बरों के मुताबिक मिथुन और श्रीदेवी के बीच तीन साल चला ये रिश्ता 1988 में टूट गया था।
बोनी कपूर को श्रीदेवी ने बांधी राखी
आपको ये बात जानकर बड़ा ही आश्चर्य होगा कि श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी। दरअसल उस समय श्रीदेवी और मिथुन दोनों का प्यार परवान पर था। ऐसे में बोनी कपूर भी श्रीदेवी के दिल में जगह बनाना चाहते थे। बोनी श्रीदेवी के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताते और उनका ख्याल रखते ऐसे में बोनी, मिथुन की नज़रों में खटकने लगे। मिथुन दोनों की दोस्ती से इतने नाराज थे कि सेट पर ही बोनी का राखी बंधवा दी थी।
बोनी कपूर की पहली शादी
बोनी कपूर की पहली शादी श्रीदेवी से नहीं बल्कि मोना कपूर से हुई थी। जिस समय श्रीदेवी मिथुन के प्यार में पागल थी उस समय बोनी कपूर ने घरवालों के कहने पर मोना से शादी कर ली थी। मोना ने अर्जुन और अंशुला दो बेटो को जन्म दिया था। अर्जुन कपूर तो इस समय बॉलीवुड में एक्टर हैं। अपने पिता के साथ उन्होंने फिल्म ‘तेवर’ में काम किया था।
ऐसे किया सास को इंप्रेस
बोनी कपूर श्रीदेवी के दीवाने तो थे ही साथ ही उनके साथ फिल्म भी करना चाहते थे। उन्होंने श्रीदेवी के साथ फिल्म की ‘मिस्टर इंडिया’, लेकिन जब इस फिल्म के लिए वे श्रीदेवी की माँ से बात करने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि दस लाख रूपए लगेंगे। उस जमाने में ये बहुत बड़ी रकम थी पर बोनी कपूर ने दस की जगह ग्यारह लाख रूपए देकर श्रीदेवी की माँ को इंप्रेस कर दिया।
बोनी कपूर शुरू से ही श्रीदेवी से शादी करना चाहते थे लेकिन मिथुन की वजह से वे पहली शादी नहीं कर पाए। मिथुन से रिश्ता टूटने के बाद बोनी कपूर, श्रीदेवी का आसरा बने। बोनी कपूर ने श्रीदेवी को अपने घर में रखा और अपनी पत्नी से कहा कि ये उनकी बहन है। ये बात उनकी पत्नी मोना कपूर ने एक इंटरव्यू में कही थी।
एक तरफ वे श्रीदेवी को अपने घर में ला चुके थे उसी समय श्रीदेवी के माँ बनने की ख़बरें भी मीडिया में आने लगीं। सच्चाई जल्द ही सबके सामने आ गई। बोनी की पत्नी मोना ने दोनों के रोमांस की ख़बरों से दुखी होकर अपना घर छोड़ दिया। मोना के घर छोड़ने के बाद दोनों ने शादी कर ली और पति-पत्नि बन गए।
बोनी कपूर की पत्नी मोना का भी कुछ ही दिनों में निधन हो गया। श्रीदेवी की दो बेटियां है जान्हवी और खुशी, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। बड़ी बेटी जान्हवी की तो फिल्में में आने की ख़बरें भी मीडिया में आ चुकी है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -