यूनिटेक के दोनों MD गिरफ्तार
आज दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा EOW ने निवेशकों से धन लेने के बावजूद एक परियोजना को कथित रूप से विकसित नहीं करने के आरोप को लेकर यूनिटेक के दोनों MD संजय चन्द्रा और उनके भाई अजय चन्द्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा ने बताया कि, आरोपी यूनिटेक के दोनों MD संजय चन्द्रा एवं अजय चन्द्रा को गुरूग्राम के एंथीया फ्लोर्स में एक परियोजना विकसित नहीं करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि इस परियोजना में 91 लोगों ने 35 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। एक निचली अदालत इस मामले में जांच पर नजर रख रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि निवेशकों ने इस संबंध में दिल्ली हाई कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है।
यूनिटेक अपनी एक परियोजना को समय पर पूरा नहीं कर पाई और उन्होंने ग्राहकों को इसकी एवज में ब्याज समेत पैसे भी नहीं लौटाए। दोनों को शनिवार दोपहर दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा।
35 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा ने कहा, “EOW की एक टीम शुक्रवार रात को गुरुग्राम पहुंची और संजय चंद्रा तथा अजय चंद्रा के आवास पर छापा मारा। टीम ने उन्हें करीब 35 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया।”
रिलेवेंट अथॉरिटी से वैलिड परमिशन नहीं
अधिकारी ने साथ ही बताया कि गुरुग्राम की परियोजना के मामले में चंद्रा भाइयों के खिलाफ 91 शिकायतें मिली थीं। परियोजना के लिए रिलेवेंट अथॉरिटी से वैलिड परमिशन भी नहीं ली गई थी। दोनों को शनिवार दोपहर दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा।
- - Advertisement - -