20 नही 31 उंगलियों वाला है ये बच्चा
एक इंसान के शरीर में कितनी उंगलियां हो सकती है ज्यादा से ज्यादा 24 या 25 लेकिन एक ऐसा बच्चा भी है जिसकी उंगलिया जानकर आपको बहुत हैरानी होगी। इस बच्चे के शरीर में कुल उंगलियां 31 हैं। ये बच्चा चीन में जन्मा है और इसके शरीर में सबकी तरह 20 उंगलियां नही है। इसके शरीर में 31 उंगलियां है। इस बच्चे का नाम हॉन्ग कॉन्ग है और यह करीब चार महीने का है।
डॉक्टरों के मुताबिक हॉन्ग कॉन्ग को पॉलिडैक्टलिज्म नामक बीमारी से ग्रस्त बताया गया हैं। यह इंसानों, कुत्तों और बिल्ल्यिं में जन्मजात होती है। इसी के कारण ही मनुष्य शरीर में अतिरिक्त उंगलियों का जन्म होता है। चिल्ड्रन हेल्थ केयर ऑफ अटलांटा के मुताबिक प्रति हजार जन्म लेने वाले बच्चों में से एक नवजाता इससे पीड़ित होता है। हॉन्ग कॉन्ग के हाथों में 15 उंगलियां और पैरों में 16 उंगलियां है। इन उंगलियां को अक्सर सर्जरी की मदद से अलग कर दिया जाता है और हॉन्ग कॉन्ग के पैरेंटस कोशिश कर रहे है कि वे सर्जरी के लिए पैसे जुटा पाएं।
|