बॉयफ्रेंड कर रहा था नजरअंदाज, तो लड़की ने फेंक दिया तेजाब
कुछ साल पहले तक यदि दो प्रेमी जोड़ों के बीच लड़ाई हो जाती थी तो मामला वहीं खत्म हो जाता था, लेकिन अब ब्रेकअप होने के बाद दोनों एक दूसरे से बदला लेने लगे हैं। उन्होंने अपने प्रेमी पर गुस्सा निकालने के लिए एसिड अटैक को अपना हथियार बना लिया है।
इन दिनों दो प्यार करने वाले लोगों के बीच ब्रेकअप, लड़ाई की खबरें खूब सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई के गोरेगांव में सामने आया। 25 साल की एक महिला ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, सिर्फ इसलिए क्योंकि वो उसे इग्रोर कर रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मीरा कुछ दिन से ओम से नाराज चल रही थी। वह उसकी दुकान पर पहुंची , दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्साई मीरा ने ओम के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने मीरा को हिरासत में ले लिया है।
यह वारदात गोरेगांव एमजी रोड स्थित हीरेन शॉपिंग सेंटर में शाम को 6 बजे हुई। खबरों की मानें तो महिला खुद को नजरअंदाज किए जाने को लेकर काफी परेशान थी। उसका बॉयफ्रेंड ओम सोलंकी उसे काफी समय से इग्रोर कर रहा था। महिला पर आईपीएस की धारा 326 A, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि इससे पहले भी एक महिला द्वारा उसके बॉयफ्रेंड पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया था। बात इसी साल में जनवरी की है। पेशे से बिजनेसमैन विजयवाड़ा के जय कुमार की गर्लफ्रेंड ने उस पर तेजाब फेंक दिया था। इतना ही नहीं महिला ने उसका चेहरा भी किसी धारधार चीज से चीर दिया था। मार्च महीने में भी पूर्वी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक लड़के ने लड़की पर तेजाब फेंक दिया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी एसिड अटैक के कई मामले सामने आए हैं।
- - Advertisement - -