Video: Magic शो के दौरान हाथ के आरपार हुई कील
- - Advertisement - -
अगर आप भी मेजिक शो की ट्रिक्स और मेजिक शो के दीवाने है तो सावधान हो जाइए हम आपको एक ऐसा वीडियों दिखाने जा रहे है जिसमें एक मेजिक शो के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ कि आप मेजिक शो की ट्रिक्स आजमाने पर डरने लगेंगे। इंग्लिश वेबसाइट डेलीमेल के अनुसार एक टीवी शो पर मेजिक शो के दौरान एक महिला के हाथ में कील घुस गई।
ब्रेकफास्ट टीवी के एक मेजिक शो के दौरान मर्जेना रोगालास्का नाम की एक महिला का हाथ बुरी तरह घायल हो गया। इस मेजिक शो में मेजिशियन ने एक कील को पेपर बेग में छुपा कर रख दिया था और उसमें कुछ और पेपर बेग्स मिला दिए। इसके बाद बारी-बारी से हथेली पर उनपर वार करने को कहा गया। पहली बार में तो पेपर बेग खाली निकला और किसी को कुछ नहीं हुआ पर दूसरी बार जब महिला ने इसे ट्राय किया तो पेपर बेग पर हथेली मारते ही वो कील हथेली में घुस गई। महिला को तेज दर्द हुआ और उसे काफी देर तक वीडियों में बताया गया है। मेजिशियन ने तुरंत ही महिला के हाथ से उस कील को खींचकर निकाल लिया था। महिला को घायल होने के बाद अस्पताल ले जाया गया।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -