आम के स्वाद में लाएं ट्विस्ट, घर पर बनाएं मैंगो सालसा
गर्मियों का मौसम हो और आम को याद न किया जाए, ऐसा कैसे हो सकता है। आम का इसतेमाल हम कई तरह से कर सकते हैं। जहां कच्चे आम का यूज आम का अचार और चटनी बनाने में किया जाता है वहीं पके हुए आम का उपयोग मैंगो शेक मैंगो आइसक्रीम आदि बनाने में हो जाता है। लेकिन आज हम आपको मैंगो से बनी एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे जो इसके स्वाद में अलग तरीके का ट्विस्ट लाएगी। ये डिश है टेस्टी मैंगो सालसा। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। इसे आप भूख लगने पर स्नैक्स की तरह भी खा सकते हैं। आइए बताते हैं मैंगो सालसा की रेसिपी।
रेसिपी क्विजीन- सलाद
सामग्री-
एक कप- छिला हुआ पका आम
1- कटा हुआ टमाटर
1- छिला और कटा खीरा
1- प्याज कटी हुई
1- हरी मिर्च कटी हुई
स्वादानुसार- कालीमिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच- भुने हुए मूंगफली के दाने
आवश्यकतानुसार- कटी हुई पुदीना पत्ती
एक बड़ा चम्मच- शहद
स्वादानुसार- नमक
विधि-
– सबसे पहले भनुी हुई मूंगफली के दानों से छिलका उतार लें और मूंगफली को दरदरा पीस लें।
– अब एक बर्तन में कटा हुआ खीरा, टमाटर, प्याज,, हरी मिर्च ओर आम के टुकड़े डालकर मिला लें।
– अब इसमें काली मिर्च पाउडर, नमक, शहद, पुदीने की पत्तियां और मूंगफली के दाने डालकर मिला लें।
– मैंगो सालसा सर्व करने के लिए तैयार है।
- - Advertisement - -