कैक्टस से भरा है ये पहाड़
जबलपुर। आपने एक से बढ़कर एक ऐसी अजीबो-गरीब चीजों के बारे में सुना होगा, जिन्हें देखकर एक पल के लिए आपको प्रकृति की कारीगरी पर भी ताज्जुब हो जाता है। जी हां, आज यहां हम एक ऐसी ही प्रकृति की अद्भुत कारीगरी नागफनी पहाड़ का जिक्र कर रहे हैं। यह पचमढ़ी में स्थित है लेकिन इसकी बनावट की वजह से इस मार्ग से निकलने वाले लोग खुद-ब-खुद यहां रुक जाते हैं। पचमढ़ी से प्रियदर्शनी मार्ग में एक ऐसा पहाड़ स्थित है। जिसे कैक्टस या नागफनी पहाड़ के नाम से जाना जाता है।
इसका आकार नागफनी के ही समान है, जिसकी वजह से इसका नाम ही नागफनी पहाड़ पड़ गया। बताया जाता है कि इस पहाड़ पर सबसे ज्यादा मात्रा कैक्टस की ही होती है। एक से बढ़कर एक छोटे और बड़े आकार में कैक्टस यहां उपलब्ध होते हैं। विशेषज्ञ इस पहाड़ को अपने आप में ही अलग बताते हैं। अब तक खोजी जा चुकी अद्भुत पहाड़ियों में ये भी शामिल है। इसके आकार और कैक्टस की भारी संख्या यहां होने की वजह से भी ये पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस पहाड़ पर प्राकृतिक जड़ी बूटियां भी पाई जाती हैं। साइंस की दृष्टि से भी यह अद्भुत है।
|