ये फॉरेन सेलेब्रिटी हुए थे ताज के दीवाने
हम सभी जानते हैं कि ताजमहल दुनिया का आइकॉनिक सिम्बॉल है। इसके अलावा इंटरनेशनल सेलेब्रिटी का भी अट्रैक्शन प्वॉइंट है। जो भी सेलेब्रिटी इसे देखता है उसे ताज से प्यार हो जाता है। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम भी अपनी प्रिंसेज कैट के साथ ताज का दीदार करने 16 अप्रैल को इंडिया आने वाले हैं। उम्मीद है कि वे भी ताज को देखकर उसके दीवाने हो जाएंगे। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ फॉरेन सेलेब्रिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इंडिया आकर ताज का दीदार किया और उसके दीवाने हो गए। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो फॉरेन सेलेब्रिटी…
मार्क जुकरबर्ग
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने 27 अक्टूबर 2015 को ताज का दीदार किया था। वो ताज को देखने के बाद लगभग बहक से गए थे। इसके बाद उन्होंने एक स्टेटमेंट दिया था ’’क्या सचमुच प्यार ने इस स्मारक के निर्माण के लिए प्रेरित किया?’’
लियोनार्डो डिकेपरियो
लियोनार्डो भी ताज को देखने गए थे जब वे क्लाइमेट चेंज पर एक डॉक्यूमेंट्री शूट करने इंडिया आए थे।
ईवा लोंगोरिया
हॉलीवुड एक्ट्रैस ईवा ने अपने फियांसे जोस एंटीनियो के साथ 2015 में ताज को देखा था। इसके बाद उन्होंने ताज के सामने जंप करते हुए फोटो भी क्लिक करवाया था। ये फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और साथ ही कैप्शन दिया था ’’ताज के सामने जंप करते हुए फोटो के बिना आगरा नहीं छोड़ सकती थी।’’
ऑर्लेन्डो ब्लूम
लॉर्ड ऑफ द रिंग के एक्टर ब्लूम ने कुछ समय पहले ही आगरा के ताज को विजिट किया था। उनकी इस ट्रिप को यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने स्पोंसर किया था। उन्होंने इस ट्रिप को फॉरेन टूरिस्ट को प्रेरित करने के लिए प्लान किया था।
हिलेरी क्लिंटन
हिलेरी ने अपनी बेटी के साथ 1995 में ताज का दीदार किया था। इसके कुछ समय बाद ही चेल्सी अपने पिता और यूएस प्रेसिडेंट बिल क्लिंटन के साथ फिर से ताज को देखने आईं थीं। उस समय बिल साउथ एशिया की ट्रिप पर थे।
जूलिया रॉबर्ट
जूलिया ने 2009 में अपनी फैमिली के साथ ताज को विजिट किया था। उस समय जूलिया ताज को देखते ही उसकी खूबसूरती की दीवानी हो गई थीं।
टॉम क्रूज
हॉलीवुड एक्टर 2011 में अपनी अपकमिंग मूवी मिशन इंपोसिबल : घोस्ट प्राटोकॉल के प्रमोशनल टूर पर थे। उस दौरान उन्होंने ताज को विजिट किया था।
ओप्रा विन्फ्रे
फेमस अमेरिकन टॉक शो होस्ट ओप्रा ने 2012 में ताज महल को विजिट किया था। ये पहली बार था जब ओप्रा इंडिया आई थीं। इंडिया से जाने के बाद ओप्रा ने अपने एक एपिसोड में ताज के बारे में चर्चा की थी।
बैन किंग्सले
ब्रिटिश एक्टर बैन किंग्सले ने 2009 में अपनी वाइफ के साथ ताज महल को विजिट किया था।
|