पेंशनर्स को केंद्र की सौगात, सीधे 157 प्रतिशत का इजाफा
- - Advertisement - -
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने इस बार सातवे वेतन आयोग में रिटायर्ड कर्मचारियों को नया तोहफा दिया हैं। इस वेतन आयोग के अनुसार पेंशनर्स की पेंशन में सीधे 157 प्रतिशत का इजाफा होगा। जो कि एक बहुत बड़ा इजाफा है। यानी अब तक 3500 रूपए की पेंशन पाने वाले कर्मचारियों को सीधे 9 हजार रूपए महीना मिलेगा। सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पेंशन की मैक्सिमम लिमिट 1.25 लाख रुपए रहेगी। ये रकम ढाई लाख रुपए की मैक्सिमम सैलरी की आधी है।
की गई थी सिफारिशें
डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने 7जी पे कमीशन की पेंशनर्स के लिए की गई सिफारिशें मान ली हैं। बता दें कि कुल 58 लाख रिटायर्ड इम्प्लॉइज केंद्र से पेंशन ले रहे हैं। केंद्र सरकार 7जी पे कमीशन की सिफारिशें लागू कर चुकी है। जनवरी, 2016 से एरियर का पेमेंट 31 अगस्त तक होना है।
ड्यूटी के दौरान मौत होने पर भी बढ़ा मुआवजा
ड्यूटी के दौरान किसी दुर्घटना में मौत होने पर 25 लाख का मुआवजा मिलेगा। पहले यह 10 लाख था। आतंकियों, उग्रवादियों, समुद्री लुटेरों पर कार्रवाई या दुर्गम चौकियों पर ड्यूटी के दौरान मौत पर 35 लाख रु. मुआवजा मिलेगा। अभी 15 लाख था। युद्ध या युद्ध जैसे हालात में दुश्मन की कार्रवाई में मौत पर परिजन को 45 लाख रु. मिलेंगे। अभी 20 लाख दिए जाते थे। ये नियम एक जनवरी, 2016 के बाद रिटायर या मौत होने वालों पर लागू होगा।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -