Thursday, August 31st, 2017
Flash

शिकागो में छत्तीसगढ़ निवेशक संगोष्ठी : भारत-अमेरिका के रिश्तों में आई मजबूती हम सबके लिए उत्साहवर्धक : डॉ. रमन सिंह




cg

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है आज की दुनिया इस बात को स्वयं देख रही है कि भारत और अमेरिका परस्पर विकास के लिए एक साथ आगे आ रहे हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच रिश्तों में और भी ज्यादा मजबूती आई है। कई महत्वपूर्ण विषयों पर दोनों देशों में परस्पर सहमति बनी है और आपसी समझ बढ़ी है, जो हम सब के लिए काफी उत्साहवर्धक है।

मुख्यमंत्री डॉ. सिंह आज अमेरिका प्रवास के दौरान शिकागो प्रांत के वेस्टिन में प्रवासी भारतीयों और विभिन्न कारपोरेट समूहों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। शिकागो प्रांत में ‘छत्तीसगढ़ निवेशक संगोष्ठी’ का आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के सहयोग से किया गया। निवेष संगोष्ठी में बड़ी संख्या में आए प्रमुख उद्यमियों और प्रवासी भारतीयों को सम्बोधित करते हुए उन्हें राज्य के सामाजिक-आर्थिक-औद्योगिक विकास के बारे में छत्तीसगढ़ के विजन की जानकारी दी। उन्होंने राज्य की प्रमुख अधोसंरचना विकास परियोजनाओं, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. सिंह ने उन्हें राज्य में उद्योग व्यापार में सरलता के लिए ‘इज ऑफ डुइंग बिजनेस’ के तहत किए गए प्रावधानों के बारे में भी बताया। डॉ. सिंह ने उन्हें छत्तीसगढ़ भ्रमण के लिए आमंत्रित किया और कहा कि वे छत्तीसगढ़ आएं और वहां व्यापार वाणिज्य के अवसरों को स्वयं देखे। अमेरिकी उद्यमियों और प्रवासी भारतीयों ने डॉ. रमन सिंह और छत्तीसगढ़ सरकार के बिजनेस मिशन में शामिल प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री का उदबोधन काफी प्रभावशाली रहा और संगोष्ठी में शामिल सभी प्रतिनिधियों ने उनके भाषण के बाद खड़े होकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। शिकागो स्थित भारत सरकार के महावाणिज्य दूत (काउंसुल जनरल) डॉ. यूसुफ सइद ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पूंजी निवेश की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण गंतव्य के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री के उदबोधन के पहले छत्तीसगढ़ सरकार के वाणिज्य और उद्योग सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह ने स्वागत उदबोधन में कहा कि मेक इन इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य ने अपनी व्यापारिक क्षमताओं को प्रमाणित करते हुए पूंजी निवेश आकर्षित करने में भी महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। राज्य के उद्योग विभाग के संचालक श्री कार्तिकेय गोयल ने विश्वसनीय छत्तीसगढ़ पर केन्द्रित अपना प्रस्तुतिकरण दिया।

संयुक्त राज्य अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) की ओर से सुश्री तानिया जैन ने  मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।  छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव श्री विवेक ढांड, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अमन कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री सुनिल मिश्रा और मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री विक्रम सिसोदिया भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने शिकागो में अमेरिकी उद्यमियों और निवेशकों के साथ अलग-अलग बातचीत की। उनके साथ सूचना प्रौद्योगिक, स्वास्थ्य, उप नगरों के विकास, ज्ञान विनिमय, स्वच्छ ऊर्जा प्रबंधन जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की गयी।

 

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

No Related

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories