भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर दिवंगतों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
- - Advertisement - -
रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल तीन दिसम्बर को भोपाल गैस त्रासदी की 32वीं बरसी पर यूनियन कार्बाइड की इस औद्योगिक दुर्घटना में मारे गए हजारों नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने आज यहां जारी अपने संदेश में इस हादसे को याद करते हुए कहा है यह आधुनिक दुनिया के इतिहास में सबसे भयानक औद्योगिक दुर्घटना थी।
- - Advertisement - -
इससे सबक लेकर इस प्रकार के जोखिम वाले उद्योगों में़े मानव जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की जरूरत है। डॉ. सिंह ने उद्योगों में पर्यावरण नियमों का भी गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया है।
ज्ञातव्य है कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन दिसम्बर 1984 की देर रात यूनियन कार्बाइड कारखाने में जहरीली गैस मिथाइल आइसोसाइनाइट (मिक) के रिसाव की वजह से हजारों लोगों की मृत्यु हो गई। मिथाइल आइसोसाइनाइट का उपयोग कीटनाशक बनाने में किया जाता था।
- - Advertisement - -