गधे को गधा नहीं तो क्या घोड़ा कहूं: आर के राय
कांग्रेस के सबसे चर्चित चेहरे राहुल गांधी का वैसे तो सोशल मीडिया पर भारी मज़ाक उड़ता है। यूजर्स उन्हें कई फनी नामों से पुकारते है। लेकिन हाल ही में कांग्रेस के ही एक विधायक ने राहुल गांधी को एक ऐसा नाम दिया है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। छत्तीगढ़ कांग्रेस कमेटी के एक विधायक ने राहुल गांधी को गधा कह दिया। उसके गधा कहने के बाद ही उस विधायक को बर्खास्त कर दिया गया हैं।
छत्तीसगढ़ में ही कांग्रेस के विधायक आर के राय ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष को गधा कह दिया। इसके बाद पूरी पार्टी में उनके इस बयान को लेकर बवाल मच गया। राय का कहना है कि ‘‘अगर राहुल गांधी गधा है तो उन्हें घोड़ा कैसे कह दूं? उनके इस बयान के बाद पार्टी में काफी हंगामा हुआ। यहां तक कि राय को उनके पद से भी बर्खास्त कर दिया गया है।
ेकांग्रेस के निलंबित विधायक आर के राय ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि ‘‘उनके खिलाफ राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर कार्यवाही की गई।’’ राय ने कहा कि ‘‘मै इस फैसले का स्वागत करता हूं। अब मै किसी को गधे को घोड़ा केसे कह दूं। मुझे इसमें कोई दुःख नहीं है। मै आदिवासियों का सच्चा प्रतिनिधी हूं। अब मै स्वतंत्र हो गया हूं। इस फैसले से कांग्रेस का एंटी आदिवासी चेहरा सबसे सामने आ गया है।’’
गौरतलब है कि आर के राय पहले पुलिस सेवा में थे इसके बाद वे अजीत जोगी की मदद से राजनीति में आए। बाद में उनके ही प्रयासों से कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा। कांग्रेस से अलग होने के बाद जोगी ने नई पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का गठन किया तब राय और उनके करीबी नेताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।