आदित्य सहित छोटी उम्र में टूटे थे इन स्टार्स के दिल
[avatar user=”ruchi” size=”thumbnail” align=”left” /]
रोमेंटिक रोल्स के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर आदित्य रॉय कपूर का पहली बार दिल तब टूटा जब वे 9वीं क्लास में थे। आदित्य ने आईएएनएस को बताया कि ’’मेरा पहला ब्रेकअप तब हुआ जब मैं 9वीं क्लास में था। मुझे याद है ऐसा लग रहा था जैसे सब कुछ खत्म हो गया है और मेरे लिए वो दुनिया खत्म हो जाने जैसा था। मुझे ऐसा लग रहा था कि मुझे कभी कोई लड़की नहीं मिलेगी। फिर परीक्षा पास करने के बाद सब कुछ ठीक हुआ।’’
उन्होंने याद करते हुए बताया ’’मेरी पहली डेट तब हुई थी जब मैं स्कूल में था। मुझे याद है मैं उसे बाहर ले गया था और हमने सैंडविच खाया था क्योंकि हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं थे लेकिन वो सब बहुत मजेदार था।’’
आदित्य का दिल तब टूटा जब वे काफी छोटे थे। इस लिस्ट में आदित्य अकेले नहीं है। ऐसे और भी स्टार्स हैं जिनके बचपन के क्रश उन्हें नहीं मिल पाए और उनका दिल टूट गया। आइए जानते हैं ऐसे ही स्टार्स के बारे में जिनका छोटी उम्र में टूटा दिल…
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर का पहला प्यार बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित थीं। लेकिन जब माधुरी ने डॉ. नेने से शादी की तो रणबीर का दिल काफी छोटी उम्र में ही टूट गया।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का कहना है कि उनका दिल शाहिद पर तब आया था जब वो सिर्फ 10 साल की थीं। तब शाहिद ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था ’इश्क विश्क’ के जरिए। कॉलेज लाईफ़ के ईर्द गिर्द घुमती इस स्टोरी ने शाहिद को यूथ के बीच काफी पापुलर बना दिया था। जब शाहिद ने मीरा राजपूत के साथ शादी की तो बॉलीवुड की इस नॉटी गर्ल का दिल टूट गया।
करीना कपूर
बेबो जो आज सैफ अली खान की बेगम बन चुकी हैं, उनका पहला प्यार लिओलार्डो थे। लिओलार्डो एक हॉलीवुड एक्टर हैं जो टायटेनिक मूवी के जरिए वेस्ट ही नहीं बल्कि ईस्ट में भी काफी पॉपुलर हो गए थे। इसके बाद लिओलार्डो के कैट विंसलेट से अफेयर के बाद करीना का दिल टूट गया।
परिणिती
क्यूट एण्ड बबली परिणिती चोपड़ा सैफ अली की बचपन में क्रेजी लवर थीं। उनकी ये दीवानगी अभी तब कम नहीं हुई है। उनकी दीवानगी इस बात से ही देखी जा सकती है कि वो एक मूवी में सैफ अली खान के साथ पेड़ का रोल करने के लिए भी तैयार थीं। लेकिन सैफ के करीना से शादी करने के बाद परिणिती का दिल टूट गया।
अर्जुन कपूर
जब ’रिफ्यूजी’ के जरिए करीना कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था तब वो 19 साल की थीं और अर्जुन 15 साल के थे। जब अर्जुन ने करीना की ये मूवी देखी तो वो उन्हें दिल दे बैठे थे। लेकिन करीना की शादी होने से अर्जुन कपूर का दिल टूट गया।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के चाइल्डहुड क्रश थे हॉलीवुड स्टार राबर्ट पैटिन्सन। लेकिन राबर्ट के क्रिस्टीन स्टीवर्ट के साथ अफेयर के बाद प्रियंका चोपड़ा का दिल टूट गया।
कैटरीना कैफ
कैटरीना के चाइल्डहुड क्रश भी राबर्ट पैटिन्सन ही थे। लेकिन राबर्ट के क्रिस्टीन स्टीवर्ट से अफेयर के बाद प्रियंका के साथ-साथ कैटरीना का भी दिल टूट गया।
- - Advertisement - -