दिव्यांग बच्चों का ये गरबा डांस कर देगा आपको भावुक
इस समय सभी जगह नवरात्रि की धूम दिखाई दे रही हैं। इस वक़्त जो सबसे ख़ास बात होती है वो है गरबा। जी हां, तकरीबन हर जगह लोग आपको मां अम्बे की भक्ति में डूबे हुए नज़र आते हैं। इस समय हर जगह गजब का उत्साह और उमंग देखने को मिलता है।
मां अम्बे की आराधना में डूबे भक्तों का एक वीडियो हम भी आपको दिखाने जा रहे है। ये कोई साधारण वीडियो नहीं है। ये वीडियो आपकी सोच को बदल सकता है। ये वीडियो गुजरात के राजकोट का है जहां पर शरीर से अक्षम बच्चों ने मां की आराधना करने के लिए गरबा डांस किया हैं। यक़ीन मानिए ये वीडियो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि ख़ुशियों के लिए हमेशा पैसे और समृध्दि के होने की ज़रूरत नहीं होती है। हो सकता है कि इस वीडियो को देखने के बाद आप थोड़ा भावुक भी हो जाएं।
#WATCH Gujarat: Visually impaired children perform unique sword garba raas in Rajkot pic.twitter.com/vUnLQ4ZM4I
— ANI (@ANI_news) October 7, 2016