Sunday, August 6th, 2017
Flash

बच्चे के इस छोटे-से खिलौने से हिल गया चीन




Social

tooth pick

यह छोटा-सा खिलौना दिखने में जितना आकर्षक और मज़ेदार लग रहा हैं पर यह उतना ही खतरनाक है। इस खिलौने का नाम ‘टूथपिक क्रॉसबो’ है। यह धनुष के आकार वाला एक ऐसा खिलौना है जिससे बच्चे कील और सुई जैसी नकुली और खतरनाक चीजें छोड़ सकते हैं। कुछ समय पहले इसे चीनी स्कूलों ने हर बच्चे के पास होना अनिवार्य किया था। पर चीनी अधिकारियों ने इसे खतरनाक खिलौना बताया हैं। और इस खिलौने ‘टूथपिक क्रासबो’ पर बैन को सख्ती से लागू करने के लिए देश भर की खिलौनों की दुकानों पर छापेमारी की हैं।

यह छोटा-सा खिलौना पूरे देश पर भारी पड़ गया है। शिनहुआा ऐजंसी के अनुसार, अधिकारियों ने इस पर अब सख्ती से कदम उठाया हैं और मिनी क्रॉसबो को अपने पास से जल्द से जल्द हटाने के लिए कहा है। कार्रवाई के तहत इस खिलौने को चीन की मुख्य वेबसाइट्स से भी हटा लिया गया है। अधिकारियों का कड़ा आदेश है कि क्रॅसबो को केवल अनुमति के बाद ही साथ में रख सकते हैं। इस नियम का उल्लंघन करने वालों को पांच साल की कैद और जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

खबरों के मुताबिक, पेरेंट्स बच्चों के इस खिलौने ‘टिथपिक क्रॉसबो’ डरे हुए थे, क्योंकि प्लास्टिक या मेटल से बने इस खिलौने से लोग अंधे भी हो सकते हैं। बच्चे इस खिलौने में टूथपिक क्रॉसबो में टूथपिक की बजाए इसमें सुई और लोहे की कील का इस्तेमाल कर रहे थे।

इकट्ठे हों तो बड़ा देश बन जाए, इतने हुए फेसबुक के यूज़र्स

Sponsored



Follow Us

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories