क्रिस गेल इंडिया में इतने पापुलर क्यों
IPL मैच में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों ने भी अपनी छाप छोड़ी है, जिसमें वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल का नाम पॉपुलर है। अपनी तूफानी पारियों और लंबे-लंबे छक्कों की वजह से भारत में गेल के बहुत फैन बन चुके हैं। IPL की सबसे खास बात यही है कि इसमें दुनिया भर के टैलेंटेड खिलाड़ी एक साथ खेलते है। IPL से क्रिस गेल को सबसे ज्यादा सफलता मिली है। इसी पॉपुलर खिलाड़ी के बारे में जानते है, और बहुत सी बातें-
5 शतक और 20 अर्धशतक
क्रिस गेल के नाम पर IPL में सबसे बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है। अब तक के 9 सीजन में वह 5 शतक लगा चुके हैं, जबकि 20 अर्धशतक भी इन 9 साल में उन्होंने बनाए है। हालांकि पिछले 3 सीजन में गेल का परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं रहा लेकिन उम्मीद है, कि सीजन 10 में वे शानदार बल्लेबाजी करेंगे। अब तक के 9 सीजन में गेल ने ऐसी कई लंबी पारियां खेली है, जो अब तक हमारे जेहन में है। गेल की खासियत रही है कि वे खेल में एक बार टिक जाए तो लंबी रेस के घोड़े माने जाते है। वे जानते है कि जल्दबाजी में कोई गलत एक्शन ले कर आउट होना आसान होता है, इसलिए रन बनाने के लिए वे पिच पर जमे रहना पसंद करते हैं। आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला होना है, जिसमें गेल बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।
गेल कि IPL में लोकप्रिय तूफानी पारियां
-2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ गेल ने 66 गेंदों पर 175 रन बनाए थे।
-2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ गेल ने 62 गेंद पर 128 रन बनाए थे।
-2011 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ गेल ने 47 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली थी।
-2011 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गेल ने 49 गेंदो पर 107 रनों बनाए थे।
-2011 के सीजन में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ गेल से 48 गेंदो पर 81 रन जडे़ थे।
गेल IPL में टॉप 5 में शामिल
गेल IPL में भी सर्वाधिक रन बनाने के मामले में टॉप फाइव में शामिल है। वो अभी तक 94 मैचों में 47.26 की औसत से 3464 रन बनाकर इस सूची में पांचवे क्रम पर हैं। उनसे आगे सुरेश रैना, विराट कोहली, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर है।
क्या है गेल का पूरा नाम
गेल का पूरा नाम बहुत कम लोग ही जानते है, उनका पूरा नाम क्रिस्टोफर हेनरी गेल है। वेस्ट इंडीज के इस खिलाड़ी का क्रिकेट करियर19 साल की उम्र में शुरु हुआ। अंतरराष्ट्रीय मैच कैरियर की शुरुवात धीमी रही। 2002 में गेल ने भारत के खिलाफ तीन शतक बनाते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। जिससे वे वेस्ट इंडीज के ऐसे खिलाड़ी बन गये, जिन्होंने 1 साल में 1000 रनों का स्कोर बनाया था।
- - Advertisement - -