उत्तराखंड में फटे बादल, 4 दिन का अलर्ट जारी
उत्तराखंड में शनिवार को बादल फटने के कारण काफी नुकसान हुआ है। बादल फटने की वजह से गंगोत्री-केदारनाथ मार्ग बंद हो गया, जिससे यात्री भी फंस गए है। सरकार ने चारधाम यात्रियों को चार दिन तक अलर्ट रहने को कहा है। उत्तराखंड में शुरू हुई ये बारिश रविवार तक भी जारी रहीं। मौसम विभाग ने चार दिन तक बारिश होने की चेतावनी दी है।
यात्रियों की आफत
उत्तराखंड मे भारी बारिश के चलते यात्रियों की आफत हो गई हैं वे वहीं पर फंस गए है। भारी बारिश के कारण गंगोत्री-केदारनाथ सड़क का ज्यादातर हिस्सा बह गया हैं जिसके कारण मार्ग को बंद कर दिया गया है। वहीं मौसम विभाग में चारधाम यात्रियों को 4 दिन अलर्ट रहने के लिए कहा है। विभाग के मुताबिक इस दौरान कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। बिकलेश्वर मंदिर चमियारा के पास करीब 200 से अधिक यात्री शरण लेने को मजबूर हैं।
उत्तराखंड में वर्ष 2013 में हुई तबाही का मंजर आज तक लोगों को जहन में दौड़ रहा है। अब फिर से बादल फटने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में डर बैठा दिया है। शनिवार दोपहर तीन जगहों पर बादल फटने के समाचार मिले। बादल फटने के बाद सड़कें धंस गई, घर और स्कूल तक बह गए। कई घरों की छतों से झरना बह निकला।
|