कृति सेनॉन बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस में एक हैं। काफी कम समय में उन्होंने एक अच्छा मुकाम हासिल किया है। कृति सेनॉन खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी स्मार्ट भी है। इन दिनों उनका नाम सुशांत सिंह राजपूत से जोड़ा जा रहा है हालांकि उनकी तरफ से इसकी कोई चर्चा नहीं है। कृति सेनॉन की ऐसी ही इंट्रेस्टिंग बातें हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर बताने जा रहे हैं।
कृति सेनॉन का जन्म 27 जुलाई 1990 में हुआ था और अब वे पूरी 27 साल की हो गई हैं। कृति सेनॉन इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इन दिनों उनकी मूवी ‘बरेली की बर्फी’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है जिसमें वे यूपी की बिंदास लड़की का किरदार निभा रही है। इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना है। इससे पहले भी उनकी मूवी ‘राबता’ आई थी जो यूथ को काफी पसंद आई थी।
कृति बॉलीवुड में ग्लैमरस एक्ट्रेस मानी जाती है लेकिन वे रीयल लाइफ में काफी सिंपल हैं। रीयल लाइफ में कृति का अंदाज़ ही कुछ और है।हाल ही में उनके कॉलेज लाइफ वाले फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। आपको बता दें कि कृति ने अपना ग्रेजुएशन जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इर्न्फोमेशन एंड टेक्नोलॉजी से किया है। कृति ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और उसी दौरान उन्होंने मॉडलिंग में अपना हाथ आजमाया।
कृति की पहली फिल्म साल 2014 में ‘1’ थी जो एक तेलगु मूवी थी। इस मूवी में उनके अपोजिट महेश बाबू को कास्ट किया गया था फिल्म में उन्होंने एक जर्नलिस्ट का किरदार निभाया था। इसके बाद उनकी एंट्री बॉलीवुड में हुई। उन्हें टाइगर श्रॉफ के साथ ‘हीरोपंती’ में आने का मौका मिला। इन दोनों की ये पहली फिल्म थी और इस जोड़ी को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था।
कृति ने अभी बॉलीवुड में ज़्यादा फिल्में तो नहीं की है लेकिन उनकी फिल्में हिट जरूर हुई है। कृति हीरोपंती के अलावा फिल्म दिलवाले में वरूण धवन के अपोजिट थी। इसके अलावा हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘राबता’ को भी खूब पसंद किया जा रहा है।