आज के ही दिन हुआ था कलर टेलिकास्ट, जाने इंट्रेस्टींग फैक्ट्स
आज के इस भागदौड भरी लाइफ में इंटरटेनमेंट अहम हिस्सा बन गया है। हर व्यक्ति अपना स्ट्रेस कम करने के लिए मनोरंजन के कई साधन यूज करता है लेकिन यदि अतीत को देखा जाये तो उस समय मनोरंजन के इतने साधन उपलब्ध नहीं थे। टीवी प्रसारण भी इंडिया में 5 सितंबर, 1959 को शुरू हुआ था और आपको बता दे कि आज ही के दिन भारत में यानी 25 अप्रैल 1982 को दूरदर्शन पर कलर टेलिकास्ट की शुरूवात हुई थी। आइये हम इस मौके पर जानते है टीवी से रिलेटेड कुछ इंट्रेस्टींग फैक्ट्स…
- टेलीविजन का शार्ट फॉर्म टीवी पहली बार 1948 में इस्तेमाल किया गया।
- आपको जानकर हैरानी होगी कि 1987 तक आइस्लैंड में गुरूवार को टीवी ब्रॉडकास्ट नहीं होता था।
- 1997 में अफ्रिका में एक बंदर को टीवी एंटीना चुराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।
- 2004 में ब्रिटेन में लोगो की संख्या से ज्यादा टीवी की संख्या हो गई थी।
- 2008 में सुपर बॉल के दौरान 30 सैकेंड का एड टीवी पर दिखाने के लिए कंपनी ने 16.72 करोड़ दिए।
- एक आंकड़े के अनुसार वर्ष 2009 तक दुनिया के करीब 78 फीसदी घरों में कम से कम एक टीवी सेट जरूर था।
- टेलीविजन देखते समय आप सोने से ज्यादा कैलोरी खप्त करते है।
- वर्ष 2013 में दुनिया में कुल टीवी बिक्री का करीब 87 फीसदी हिस्सा एलसीडी टीवी का था।
- 103 इंच का पैनासोनिक प्लाजमा टीवी दुनिया का सबसे बड़ा प्लाजमा टीवी है।
- 370 इंच की स्क्रीन का दुनिया का सबसे बड़ा टीवी ब्रिटिश कंपनी टाइटन द्वारा बनाया गया है।
- 13.399 करोड़ रूपए कीमत का दुनिया का सबसे महँगा टीवी प्रेस्टीज सुप्रीम रोज एडिशन है।
- एक व्यक्ति हर महीने औसतन 175 घंटे टीवी देखता है।
- हर 4 में से 1 अमेरिकी कभी न कभी टीवी पर आ चुका है।
- अमेरिका में 14 साल का होने से पहले एक बच्चा 13000 लोगो को टीवी पर मरते हुए देख लेता है।
|