बैलून जैसा दिखा ये अनोखा जीव, फोटो हुई वायरल…
अगर पानी में आप किसी रहस्यमयी चीज को तैरते हुए देखते हैं, तो उसके बारे में बता सकते हैं कि आखिर वो क्या था। लेकिन कई बार ऐसी चीजें दिखाई दे जाती हैं, जिसके बारे में बता पाना बेहद ही मुश्किल होता है। ऐसे ही एक जीव की कुछ फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर उसके बारे में बता पाना काफी मुश्किल है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के पास 36 साल के मार्क वाटकिन्स को पानी में एक बेहद रहस्यमय जीव दिखा। बता दें कि मार्क पेशे से फिशरमैन हैं और अपने पिता के साथ मछली मार रहे थे। तभी पहली नजर में उन्हें लगा कि ये कोई हॉट एयर बैलून है या फिर कोई नाव। लेकिन ऐसा नहीं था। खबरों के अनुसार, नजदीक जाने पर शख्स को मालूम चला कि ये एक प्रकार व्हेल है। जिसका शरीर फूल गया है। फिशरमैर ने कहा कि गैस की वजह से व्हेल का पेट फूल गया था और वह रहस्यमय जीव जैसा दिखने लगा था। पास जाने पर उन्होंने पाया कि व्हेल मर चुका है और काफी बदबू भी आ रही थी।
कुछ दिन पहले भी हुआ था ऐसा
कुछ दिन पहले ऐसी ही एक घटना अरब की खाड़ी में हुई थी। जहां पर जहाज में सवार मछुआरों को अचानक ये विशाल जीव दिखाई दिया, जो मरा हुआ था। इससे काफी बदबू आ रही थी। मछुआरों ने उसे करीब से देखकर पहचानने की कोशिश भी की, लेकिन इस रहस्यमय जीव को पहचान नहीं सके। हालांकि, जहाज पर सवार कुछ लोग इसे दुर्लभ व्हेल करार दे रहे थे, तो कुछ लोग इसे एलियंस बता रहे थे। वहीं, कुछ लोगों के मुताबिक ये किसी मरे हुए जीव की बॉडी थी।