किसान यात्राः राहुल गांधी ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी में टेका मत्था
- - Advertisement - -
अयोध्या। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यानी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। इसके बाद उन्होंने यहां प्रसिद्ध हनुमानगढी मंदिर में मत्था टेका। देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा लेकर निकले राहुल गांधी ने अपने चौथे पडाव में अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढी मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किये। पूजा-अर्चना की और साधु-संतों से आर्शीवाद लिया। वह अखिल भारतीय अखाडा परिसर पूर्व अध्यक्ष ज्ञानदास से भी मिले। गौरतलब है कि 1990 में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद राहुल नेहरू-गांधी परिवार के पहले ऐसे सदस्य है जो अयोध्या पहुंचे हैं।
दरअसल, राजीव गांधी अयोध्या के हनुमानगढ़ी के दर्शन करना चाहते थे। 1990 में राजीव गांधी अयोध्या भी गए लेकिन व्यस्ततता के चलते हनुमानगढ़ी के दर्शन नहीं कर पाए थे। उसके अगले ही साल यानी 1991 में उनकी हत्या हो गई हालांकि 1992 में सोनिया गांधी ने हनुमानगढ़ी जाकर पूजा अर्चना की थी। उसके बाद अभी तक गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति अयोध्या नहीं गया।
अटकलें लगायी जा रही थी कि वह हनमानगढी से चन्द कदम दूर स्थित विवादित “रामजन्मभूमि” भी जायेंगे लेकिन वह नहीं गये। राहुल गांधी की दादी और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इन्दिरा गांधी भी हनुमानगढी में कई बार मत्था टेक चुकी हैं। माना जा रहा है कि श्री गांधी ने अपनी दादी का अनुसरण करते हुए हनुमान जी के दर्शन किये और कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए प्रार्थना किया।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -