केजरीवाल की लंबी जीभ के विवादित बयान
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तो हमेशा से ही चर्चा में रहते है कभी अपनी पार्टी को लेकर तो कभी अपने विवादित बयानों को लेकर। इन दिनों भी वे मीडिया की हेडलाइन्स में बने हुए है। उनके सुर्खियों में बने रहने की वजह है उनकी जीभ। उनकी जीभ ने पहले भी कई कमाल कर दिखाए है। उनकी जीभ ने पीएम मोदी को तक नहीं छोड़ा। इन दिनों सुनने में आया है कि अरविंद केजरीवाल की जीभ उनके मुंह से लंबी है। तभी तो हम सोचे कि ऐसा क्या है जो केजरीवाल एक के बाद एक विवादित बयान देने से नहीं चूकते है।
विवादों से तो केजरीवाल का पुराना नाता रहा है लेकिन इन दिनों उनकी जीभ का इलाज चल रहा है। उनकी जीभ के लंबे होने के कारण उनके तालू में काफी तकलीफ हो रही थी। पिछले चालीस सालों से वे कफ की समस्या से परेशान थे। नारायणा हेल्थ सिटी के मजूदमदार शॉ मेडिकल सेंटर के चिकित्सा निदेशक प्रोफेसर पॉल सी सैलिन्स ने अरविंद केजरीवाल का इलाज शुरू किया था। उनके मुंह के ऊपरी हिस्से और गले का ऑपरेशन भी किया गया है।
इस ऑपरेशन के बाद केजरीवाल को उनकी लंबी जीभ और समस्याओं से तो छुटकारा मिल जाएगा। लेकिन यहां हम आपको बताने जा रहे है उनकी लंबी जीभ के विवादित बयान जिन्होंने सोशल मीडिया में खलबली मचाई थी।