इन विवादों में घिर चुके हैं धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्टर कूल महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन में विवादो का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वे हाल ही में फिर विवादों में उस समय घिर गए जब साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी राय ने धोनी के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया और अपने रिश्ते को एक दाग की तरह कहा।
यह पहली बार नहीं है जब भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले मिस्टर कूल महेन्द्र सिंह धोनी किसी विवाद में फंसे हों। वे इसके पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं।
साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी राय के साथ रिश्ता
साउथ की एक्ट्रेस लक्ष्मी राय ने हाल ही में एक सनसनीखेज खुलासा करके सभी को उस समय चौंका दिया, जब उन्होंने उनके और धोनी के रिश्ते को एक दाग बताया। ये दोनों साल 2008 में राय की ही बर्थडे पार्टी में मिले थे।
आम्रपाली विवाद
धोनी अभी कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उस समय विवादो में घिर गए। जब आम्रपाली ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर होने के कारण वे विवादों में घिर गए। दरअसल आम्रपाली ग्रुप पर लोग धोखाधड़ी के आरोप लगा रहे हैं जिसको लेकर ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर धोनी का निशाना बनाया गया था।
स्विमिंग पुल विवाद
धोनी उस समय स्विमिंग पुल में पानी भरने के विवाद में फंस गए। जब झारखण्ड के लोग पानी की मार झेल रहे थे। उस समय धोनी रांची स्थित अपने पुश्तैनी मकान के स्विमिंग पुल में 15000 लीटर पानी भरवाने के कारण विवाद में फंस गए।
स्पॉट फिक्सिंग विवाद
यह धोनी के करियर का सबसे बड़ा और शर्मनाक विवाद था। 2013 के इस घोटाले ने कई पर्दे खोल दिए। इस मामले में धोनी से खूब पूछताछ की गई और विपक्षी वकील ने उन पर बेइंसाफी होने का आरोप लगाया। हमेशा शांत रहने वाले कप्तान मिस्टर कूल ने बाद में अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा, “मैं जानता हूँ कि जब भी भारतीय क्रिकेट की बात आती है तो मेरा नाम ज़रूर उछलता है। यह मामला ख़त्म हो गया है, पर फिर कोई नया विवाद होगा। यह मेरे लिये बहुत आम बात हो चुकी है और मुझे इन सबका सामना करना पड़ेगा। यह सिर्फ़ एक कहानी का अंत है, पर फिर कोई नई कहानी बन जाएगी।“
युवराज के पिता ने लगाया आरोप
युवराज के पिता योगराज ने कहा कि “पहले जब लोग उन्हें धोनी के बारे में कहते थे तो उन्हें लगता था कि वे उनकी सफलता से जलते हैं, पर जब दूसरे खिलाड़ियों ने मुझे उनके बारे में बताया तो मुझे समझ आया कि धोनी से बदतर इंसान मैंने आज तक नहीं देखा। “
हालांकि युवराज ने ट्विटर पर इसे साफ करते हुए कहा कि मेरे और धोनी के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं पर इससे पहले भी 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के चलते श्रीसंत के पिता ने धोनी व हरभजन पर उनके बेटे का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था।
मुस्तफिजूर रहमान से विवाद
बांग्लादेशी टीम के नए खिलाड़ी रहमान के साथ विवाद उस समय हुआ, जब भारत 25वें ओवर में टार्गेट चेज कर रहा था। धोनी रन लेने के लिए गेंदबाज को धक्का मारते दिखाई दिए। हालाकि मुस्तफिजूर रहमान ने भी यह हरकत दोहराई। वे जानबूझकर धोनी और इससे पहले रोहित शर्मा के रास्ते में आए थे। लेकिन फिर भी लोगों का मनना है कि धोनी को उनसे नही टकराना चाहिए था। इस कारण धोनी को अपनी मैच फीस का 75प्रतिशत गवांना पड़ा था।
सीनियर खिलाड़ियों से अनबन
2007 में कप्तान बनने के बाद, ऑस्ट्रेलिया में होने वाली सीबी सीरीज में द्रविड़ और गांगुली के टीम में ना होने का कारण, अगर मिली खबरों की माने तो धोनी से अनबन था। 2009 टी20 विश्व कप से पहले धोनी और उपकप्तान सहवाग के बीच अनबन की खबरों ने भी तूल पकड़ लिया। हालाकि धोनी ने इसे सिरे से नकार दिया और इसे “गैर जिम्मेदाराना मीडिया रिपोर्टिंग“ बताया। 2011-12 की सीबी सीरीज में उन्होंने सचिन, सहवाग और गंभीर को ना खिलाने का कारण उनकी धीमी फॉर्म बताया। पर फिर सचिन कुछ महीनों बाद रिटायर हो गए और सहवाग और गंभीर को खराब फॉर्म के कारण नहीं खिलाया गया।
मैच के बाद की टिप्पणी के कारण लगा जुर्माना
ऐसा बहुत ही कम बार हुआ है जब धोनी को अंपायर के साथ उलझते हुए देखा गया है लेकिन आईपीएल क्वालिफायर में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ ड्वेन स्मिथ गलत नतीजे का शिकार हुए थे। धोनी ने प्रेजेनटेशन में नतीजे को बेहद खराब कहा जिस कारण से उन्हे मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माने के रूप में देना पड़ा। धोनी ने कहा था,“उनकी टीम ने बीच समय में बहुत विकेट गवाएं और ड्वेन स्मिथ को आउट देने का नतीजा बेहद खराब था। पर हम ख़ुद ही इस सबके जिम्मेदार है।“ उसके बाद उन्हें बहुत समर्थन मिला क्योंकि फैसला बेहद खराब था। कई लोग ऐसे भी थे जिनका मानना था कि एक अनुभवी कप्तान को ऐसा नही करना चाहिए था।
|