बॉलीवुड पर भी चढ़ा ‘क्रिकेट फीवर’
दुनिया में क्रिकेट प्रेमियों की कमी नही हैं। लेकिन जैसे क्रिकेट प्रेमी भारत में है। वैसे शायद कही नही। इंडिया टीम के वर्ल्ड कप टी-20 में शानदार प्रदर्शन के कारण तो पूरा भारत मानो क्रिकेट के रंग में रंग गया है। कई लोग तो ऐसे भी है जो अपना सब काम छोड़कर सिर्फ क्रिकेट देखते है। इस बार तो क्रिकेट का जादू सभी के सिर पर चड़कर बोल रहा है और इस वर्ल्डकप के खत्म होते ही इंडिया में मोस्ट अवेटेड आईपीएल का नौवा सीजन भी शुरू हो जाएगा। क्रिकेट के इस मौसम में हर कोई क्रिकेट के रंग में रंगना चाहता है तो इसमें बॉलीवुड कैसे पीछे रहेगा। बॉलीवुड में भी कई अपकमिंग मूवी है। और कई मूवी है जो रिलीज हो चुकी हैं जो क्रिकेट पर आधारित है। हम बात कर रहे है कुछ ऐसी फिल्मों की जो क्रिकेट पर आधारित हैं।
1. एम.एस. धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी
यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह का किरदार निभाया है। इस फिल्म का हाल ही में टीजर जारी किया गया है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी को टीसी के रूप में दिखाया गया था।
2. अजहर
अजहर भी बॉलीवुड अपकमिंग मूवी है। यह मूवी इंडियन इंटरनेशनल क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन पर आधारित है। इस फिल्म में इमरान हाशमी मोहम्मद अजहरूद्दीन का किरदार निभाया है। मोहम्मद अजहरूद्दीन पर आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया गया था। इस फिल्म को एकता कपूर प्रोडयूस कर रही है।
3. फरारी की सवारी
यह एक र्स्पोट्स कॉमेडी फिल्म है। इसे राजेश मापुस्कर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को 2012 में रिलीज किया था। यह फिल्म कायो नाम के एक लड़के की कहानी है जिसका सपना इंडिया टीम में सेलेक्ट होने का होता है। इस फिल्म में शरमन जोशी और बोमन ईरानी मुख्य कलाकार है।
4. पटियाला हाउस
इस मूवी में मुख्य भूमिका अक्षय कुमार ने निभाई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक भारतीय है और दूसरे देश की टीम के लिए क्रिकेट खेलते है। इस फिल्म में अक्षय के साथ ऋषि कपूर, अनुष्का शर्मा, िंडंपल कपाड़िया, हार्ड कौर ने भी शानदार अभिनय किया है। इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवानी ने किया है।
5. जन्नत (2008)
क्रिकेट और सट्टा बाजार पर आधारित मूवी जन्नत ने क्रिकेट और सटट्ा बाजार को दर्शाया। इस फिल्म में मुख्य किरदार इमरान हाशमी ने निभाया है। जिसमें वे क्रिकेट पर सट्टा लगाते हुए नजर आए। यह एक रोमेंटिक ड्रामा मूवी थी। इस फिल्म को कुनाल देशमुख ने निर्देशित किया था।
6. इकबाल (2005)
इकबाल मूवी भी क्रिकेट पर आधारित थी। इस मूवी में मुख्य भूमिका श्रेयस तलपड़े ने निभाई है। श्रेयस ने इस मूवी में एक गूंगे लड़के का किरदार निभाया है। जिसका सपना एक बॉलर बनने का होता है। और उसी के संघर्ष की ये कहानी है।
7. चैन कुली की मैन कुली
चैन कुली की मैन कुली फिल्म 2007 में रिलीजी हुई थी। इस फिल्म मे मुख्य भूमिका जैन खान और राहुल बोस ने निभाई है। क्रिकेट पर आधारित इस फिल्म में एक बच्चे का टीम इंडिया में सिलेक्शन होता है जो एक जादुई बेट के कारण काफी शानदार प्रदर्शन करता हैं और इसी से इंप्रेस होकर भारत की टीम में उसे जगह मिलती है। इस फिल्म का निर्देशन किट्टू सलूजा ने किया है।
8.दिल बोले हड़िप्पा
शाहिद कपूर और रानी मुखर्जी स्टारर ये मूवी 2009 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में रानी मुखर्जी जो कि भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होना चाहती है लेकिन उसका सपना होता है कि वह मेल इंडिया टीम में खेले उसके इसी सपने के साथ इस पूरी मूवी को दिखाया गया हैं
9. लगान
आमिर खान के अभिनय से सजी ये मूवी अंग्रेजो और भारतीयों के क्रिकेट पर आधारित हैं। जिसमें आजादी से पहले अंग्रेजो से लगान माफ कराने के बदले क्रिकेट खेला जाता है। इस मूवी का निर्देशन आशुतोष गोवारीकर और आमिर खान ने किया है।
10. अव्वल नंबर
आमिर खान के कैरियर की शुरूआत में ही उन्होने क्रिकेट पर आधारित फिल्म अव्वल नंबर की थी। इस फिल्म में उन्होने एक क्रिकेटर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को देवानंद ने डायरेक्ट किया है। और मुख्य भूमिका आमिर खान, आदित्य पांचोली और देव आनंद ने निभाई है।
|