जिसे डेट करते थे विराट वही बन गईं उनकी भाभी..
बात चाहे रन मशीन की तरह चौके छक्के लगाकर रन बटोरने की हो या अनुष्का के साथ अफेयर की विराट कोहली दोनों ही कारणों से हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। एक और जहां इस आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाकर विराट ने अपने फैन्स को काफी खुश कर दिया है वहीं दूसरी ओर अनुष्का के साथ अपने रिश्ते मे चल रही खटास को लेकर विराट ने अपने फैन्स को परेशान भी कर दिया था। खबर है कि विराट-और अनुष्का फिर से एक हो गए हैं। पिछले दिनों ही आरसीबी की जीत के बाद दोनों एक साथ वक्त गुजारते दिखाई दिए थे। इसके बाद से ही वे लगातार मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं।
ये पहली बार नहीं है जब विराट की लव लाइफ चर्चाओं में रही हो। इसके पहले भी इंडियन एक्ट्रैस सारा, इंडियन मॉडल और एक्ट्रैस संजना, इंडियन एक्ट्रैस तमन्ना भाटिया और ब्राजील की मॉडल इजाबेल के साथ उनका नाम जुड़ा है। इस लिस्ट में एक नाम ऐसा भी है जिसे पहले विराट डेट करते थे वहीं उनकी भाभी बन गई।
वैसे तो विराट कई लड़कियों को पहले डेट कर चुके है पर इस एक लड़की ऐसी भी है जिसे उन्होंने डेट किया था और वहीं बाद में उनकी भाभी बन गई थी। ये लड़की है इंडियन क्रिकेटर रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह। जी हां… ये 2013 की बात है। इंडियन एक्सप्रैस डॉटकॉम समेत अन्य मीडिया ब्रांड्स में छपी एक खबर के मुताबिक विराट और रितिका उस समय एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। विराट और रितिका एक-दूसरे से आईपीएल के तीसरे सीजन के पहले मिले थे। उस समय दोनों अपनी मूवी डेट के बाद मीडिया के कैमरों में कैद भी किए गए थे। इस दौरान रितिका मीडिया से अपना चेहरा छिपाती हुई नजर आई थीं। मीडिया में आई इन खबरों का दोनों ने ही कभी खंडन नहीं किया। हालांकि कुछ समय बाद ये बात साफ हो गई थी कि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं चल रहा था।
28 साल की रितिका उस समय पेशे से स्पोट्स मैनेजर हुआ करती थीं। तब रोहित और रितिका अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों ने अपनी छह साल की दोस्ती के बाद एक-दूसरे से शादी की थी। आपको बता दें कि रोहित ने रितिका को अपने बर्थडे के दो दिन पहले यानी 28 अप्रैल को बोरीवली मुंबई के एक स्पोर्ट्स क्लब में प्रपोज किया था। इसके बाद पिछले साल 13 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।
रोहित-रितिका की शादी में सलमान खान सहित बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए थे। ताज लैंड्स होटल में हुई इस शादी में विराट ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ जमकर डांस भी किया था। हालांकि रोहित से शादी करने के बाद अब रितिका विराट की भाभी बन गई हैं।
पढ़िए : विराट-अनुष्का की पर्सनल तस्वीरें लीक
पढ़िए : फेसबुक से कमाएं पैसे, बनें अमीर
पढ़िए : जब सरेआम खुल गए कपड़े
पढ़िए : 18 साल के हो गए है तो बिना जॉब के मिल सकेंगे 37000 रूपए
New : इंडियन गर्ल ने बताया कैसे देश को धोखा दे रहे शाहरूख, आमिर जैसे कलाकार
- - Advertisement - -