page level


Tuesday, January 30th, 2018 09:14 AM
Flash

इन क्रिकेटर्स का बॉलीवुड एक्ट्रेस से रहा अफेयर, लेकिन नहीं हो सकी शादी




इन क्रिकेटर्स का बॉलीवुड एक्ट्रेस से रहा अफेयर, लेकिन नहीं हो सकी शादीEntertainment

Sponsored




क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस के अफेयर शुरू से ही हमे देखने को मिल रहे है इतना ही नहीं अभी भी ये सिलसिला चालू है. जहीर खान इसी महीने बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से शादी करने जा रहे है. कुछ समय पहले युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी की थी। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जिन्हें प्यार तो हुआ पर बात शादी तक नहीं पहुंच पाई और इन खिलाड़ियों की अधूरी प्रेम कहानी रह गई। तो चलिए आज हम आपको बता रहे है ऐसे ही 5 क्रिकेटर्स के बारे में जिन्होंने डेट किया बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को पर नहीं हुई इनकी शादी।

जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शरवानी 

 

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है टीम इंडिया के खिलाड़ी जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शरवानी का। इस कपल का अफेयर करीब-करीब 8 साल तक चला था। कई बार ईशा शरवानी को ग्राउंड पर भी जहीर को सपोर्ट करते देखा गया इतना ही नहीं वर्ल्ड कप के बाद तो दोनों की सगाई करने की भी खबर आई थी, मगर किसी कारण बस इस कपल का ब्रेकअप हो गया था। अब जहीर खान 27 नवंबर को एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से शादी करने जा रहे है। बता दें कि जहीर ने इस साल अप्रैल में उन्होंने सागरिका से सगाई की थी।

धोनी -लक्ष्मी राय

 

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का। कहा जाता है कि, धोनी का सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीरा में नजर आई साउथ की हीरोइन लक्ष्मी राय के साथ अफयेर रह चुका है। साल 2008 में चेन्नई जब धोनी चेन्नई के कप्तान थे उस वक्त ख़बरें आई थी कि धोनी लक्ष्मी राय को डेट कर रहे है। हालांकि धोनी ने यह बात कभी नही स्वीकार की है. बता दें कि 2010 में साक्षी रावत से शादी कर ली थी.

युवराज सिंह-किम शर्मा

कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी कर चुके आलराउंडर बल्लेबाज युवराज सिंह का कई सालों तक एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ अफेयर रहा है, मगर किसी कारण बस दोनों साथ नही रह पाए। जिसके बाद किम शर्मा ने 2010 में अली पंजाबी से शादी कर ली और युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी कर ली।

रोहित शर्मा-एक्ट्रेस सोफिया हयात

बॉलीवुड में अपने बोल्ड लुक के लिए मशहूर एक्ट्रेस सोफिया हयात ने रोहित शर्मा को डेट किया था। इस बात की जानकारी सोफिया ने 2012 में एक इन्टरव्यू में खुद दी थी इतना ही नही सोफिया ने खुद कहा था कि, अब सब कुछ खत्म हो चुका है। इसके बाद टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा ने 2015 में रितिका सजदेह से शादी कर ली थी।

सौरव गांगुली -एक्ट्रेस नगमा

2001 में उस दौर की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस रही नगमा के साथ गांगुली का नाम जुड़ा था उस वक्त खबरे आई थी कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक्ट्रेस नगमा को डेट कर रहे है। चौंकने वाली बात तो यह थी कि सौरव और नगमा ने कोलकाता के एक मंदिर में पूजा की थी, जहां सिर्फ जोड़े ही पूजा करते है। जिसके बाद मीडिया में खबरे आई थी कि दोनों ने शादी कर ली है मगर कभी भी गांगुली ने इस रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया वही नगमा ने इस रिश्ते को स्वीकार किया था।

 

Sponsored






Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें


Select Categories