पॉलिटिक्स में एंट्री लेंगे भज्जी! इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल
- - Advertisement - -
चंडीगढ़। टीम इंडिया में टर्बिनेटर के नाम से फेमस हरभजन सिंह भज्जी पॉलिटिक्स में एंट्री लेने वाले हैं। जी हां खबरों के अनुसार क्रिकेटर हरभजन को कांग्रेस में शामिल किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय टीम से बाहर चल रहे हरभजन सिंह ने करीब 6 माह पूर्व अमरेंद्र सिंह से मुलाकात कर कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाओं पर बात की थी।
हाल ही में पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह बयान देकर कांग्रेस की सियासत में हलचल पैदा कर दी है कि हरभजन सिंह अगर कांग्रेस में आएं तो उनका स्वागत है। इस तरह के संकेतों के बीच हरभजन कांग्रेस का लोकसभा उम्मीदवार हो सकते हैं। हाल ही में एसवाईएल मु्द्दे पर सुप्रीमकोर्ट के फैसले के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। यह भी अटकलें लगाई जा रही है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद हरभजन जालंधर विधान सभा हल्के से भी चुनाव लड़ सकते हैं।
इससे पहले खबर सामने आई थी कि पूर्व बीजेपी नेता और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस के साथ चलने को तैयार हैं। वो अमृतसर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। उनसे पहले उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। खबर मिली थी कि उन्हें कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया था। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। बता दें, हरभजन सिंह ने अपनी शादी का न्यौता प्रधानमंत्री मोदी को दिया था। ऐसे में कुछ लोग अचरज में है कि आखिर पीएम मोदी के फैन हरभजन सिंह कांग्रेस का दामन कैसे थाम सकते हैं?
- - Advertisement - -