omg! फेसबुक पर 22 हजार फॉलोअर , लेकिन इंसान के नहीं इस कौवे के
इन दिनों सोशल मीडिया में इस कौवे ने धूम मचा रखी है। इस कौवे के कारनामों के चलते ही इसके फॉलोअर की तादाद तेजी से बढ़ रही है। किसी आम व्यक्ति के इतने फॉलोअर नहीं होंगे जितने इस कौवे के हैं। इस कौवे में ऐसी खूबी है , जिसके चलते ही ये लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कौवे का नाम है कानुक। बीते दिनों एक घटना स्थल पर कनाडा की पुलिस पहुंची। पुलिस के अधिकारियों ने यहां पहुंचकर देखा की एक कार पूरी तरह से जल चुकी है और कार के ही पास एक आदमी के हाथ में चाकू था। पुलिस ने उस व्यक्ति के हाथ से चाकू लेकर उसे अरेस्ट कर लिया।
इसके बाद पुलिस चाकू और आदमी को गाड़ी के पास ले जा रही थी कि अचानक तभी आसमान से उड़ता हुआ एक कौवा कानुक आया और पुलिस अधिकारियों के हाथ से चाकू को अपनी चोंच में दबाकर उड़ गया। पुलिस वालों ने उसका काफी दूर तक पीछा किया तब जाकर उन्हें वो चाकू मिल सका। लेकिन जिसने भी कानुक की ये कहानी सुनी वो हैरान रह गया कि आखिर एक कौवा ऐसा कैसे कर सकता है।
इस कौवे की समझदारी से सभी लोग प्रभावित हुए हैं। आपको बता दें कि सिर्फ इसी वजह से इस कौवे के फेसबुक में ही 22000 फॉलोअर बन गए हैं। इतने फॉलोअर बनाने के लिए आम आदमी को लंबा इंतजार करना पड़ता है। वहीं कानुक को सोशल मीडिया पर सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है।