इनसे पता चला कितने डिग्री है, बुखार

दुनिया में हमेशा से कुछ ऐसे लोग रहे हैं जिनके होने और न होने से इस दुनिया में बहुत फर्क पड़ जाता, आज यदि किसी के तपते बदन का हम सही-सही अंदाजा लगा पाते हैं तो उसके लिए मर्करी थर्मामीटर को बनाने का काम करने वाले का शुक्रिया अदा करना चाहिए। आपने कभी सोचा है कि जिस मर्करी थर्मामीटर के जरिये बुखार चेक किया जाता है उसे किसने बनाया है-
आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताते हैं, जो ना होते तो बुखार का सटीक अंदाजा लगाना मुश्किल होता। यहां तक कि घर-बाहर का तापमान पता लगाना भी नामुमकिन होता। हम बात कर रहे हैं पोलैंड के वैज्ञानिक “डेनियल गैब्रियल फारेनहाइट” के बारे में, डेनियल ने मर्करी थर्मामीटर बनाया, जिससे आज बुखार और मौसम के तापमान का पता लगाया जाता है।

अपने अविष्कार को रखा गोपनीय
डेनियल का जन्म 24 मई 1686 में हुआ था। डेनियल को ये बात पता थी कि वो एक ऐसा काम कर रहे हैं, जिससे दुनिया में बहुत कुछ बदलने वाला है, लेकिन उन्होंने 18 साल तक थर्मामीटर बनाने की प्रक्रिया को गोपनीय बनाए रखा। हालांकि शुरुआत में थर्मामीटर में पारे की जगह शराब का इस्तेमाल किया गया, लेकिन ये प्रयोग सफल नहीं रहा। इससे बिल्कुल सटीक तापमान का पता नहीं लगाया सका था। जब डेनियल ने शराब की पारे का इस्तेमाल किया, उसके बाद नतीजे संतोषजनक पाए गए।
क्रिएटिव काम करना था पसंद
डेनियल ने अपनी लाइफ में काफी संघर्ष के बाद सफलता हासिल की है। उनकी लाइफ में कई शोध विफल रहे इसके बाद ही सफल शोध का नाम उनके खाते में आया। डेनियल स्वभाव से ही बहुत अलग किस्म के व्यक्ति थे, उन्हें हर क्रिएटिव काम पसंद आता था। किसी में काम में ज्यादा मेहनत न लग रही हो वो उन्हें करना पसंद नहीं होता था।
- - Advertisement - -
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करें...