सार्क देशों की संस्कृति का संगम बनेगी देवी अहिल्या की पावन नगरी
- - Advertisement - -
संस्कृति और एकता के मामले में भारत की मिसाल दी जाती है। शायद यही वजह है अंतरर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी करने के लिए भारत को मौका दिया जाता है। ख़ास बात तो यह है कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन न केवल राजनीतिक स्तर पर बल्कि कॉलेजों के कैम्पस में भी होते हैं। इसी कड़ी में देवी अहिल्या की नगरी इंदौर में एक अहम प्रोग्राम का आयोजन होने जा रहा है।
जहां पर सार्क देशों के स्टूडेंट्स अपने देश की संस्कृति को तो पेश करेंगे ही साथ ही भारत की संस्कृति से रूबरू होंगे। बता दें कि इस प्रोग्राम का आयोजन देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के द्वारा किया जा रहा है। सौफेस्ट (SOUTH) नाम के इस प्रोग्राम का आयोजन 6 दिनों के लिए किया गया है। जिसमें स्टूडेंट्स अपने टैलेंट को कई तरह से पेश करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 28 फरवरी से होगी , वहीं इसका समापन 4 मार्च को होगा।
कार्यक्रम में सार्क देशों भूटान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका, नेपाल के स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। हालांकि पाकिस्तान, म्यांमार, मालदीप के स्टूडेंट्स शामिल नहीं हुए हैं। अब तक 341 सार्क स्टूडेंट्स ने इस प्रोग्राम में अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
क्या है इस प्रोग्राम के उद्देश्य
-यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नरेन्द्र धाकड़ के मुताबिक इस कार्यक्रम के ज़रिए सार्क देशों की संस्कृति को एक मंच पर लाने पर जोर दिया जाएगा।
-इसके साथ ही सामाजिक और नैतिक मूल्यों को एक साथ संजोने पर जोर दिया जाएगा।
- - Advertisement - -