मरने से कुछ दिनों पहले ये काम नहीं कर पाते हैं लोग
- - Advertisement - -
हमारे कई धर्म ग्रंथों मे बताया गया है कि हर इंसान के जीवित रहने की समय-सीमा निर्धारित होती है। जो धरती पर आया है उसे अपने शरीर को छोड़कर एक न एक दिन जरूर जाना है। हर व्यक्ति की मौत का समय पहले से निर्धारित है और उसे उस निर्धारित समय पर ही दुनिया को छोड़कर जाना होता है। शिव पुराण में कामदेव की कथा का जिक्र है जिसमें शिव जी द्वारा भष्म किए जाने के बाद कामदेव अशरीरी होकर भटकते रहते हैं। इसी तरह वे लोग जो अकाल मौत का शिकार हो जाते हैं अशरीरी होकर धरती पर भटकते रहते हैं। लेकिन जिनकी मौत उनके निर्धारित समय के अनुसार ही होती है उन्हें मौत से 6 महीने पहले कुछ संकेत मिल जाते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं उन्हीं संकेतों के बारे में।
1. यदि आप अपनी नाक के आगे वाले हिस्से को नहीं देख पा रहे हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आपकी मौत करीब है।
2. इंसान का अपनी परछाई को न देख पाना भी मौत का संकेत है।
3. सब कुछ ठीक होते हुए भी यदि आप आइने में अपना चेहरा साफ़ नहीं देख पा रहे हैं या फ़िर आइने में देखकर भी खुद को पहचान नहीं पा रहे हैं तो आप मौत के करीब हैं।
4. शिव पुराण में बताया गया है कि मौत के 6 महीने पहले व्यक्ति की जीभ ठीक तरह से काम करना बंद कर देती है। उसे भोजन का सही स्वाद पता नहीं चलता और बोलने में भी परेशानी आने लगती है।
5. जीभ के अलावा मुंह, कान, आंख भी सही से काम करना बंद कर देते हैं। शरीर की ये ज्ञानेन्द्रियां एक साथ काम करना बंद कर दें तो यह संकेत है कि मौत बहुत करीब है।
6. तारों भरे आसमान में जब तारे दिखाई न दें तो यह संकेत है कि अब ज़िंदगी के बस कुछ ही महीने बचे हैं।
7. मौत के करीब आने पर व्यक्ति चांद सूरज सामान्य नज़र नहीं आते। चांद के चारों तरफ़ काले और लाल धब्बे दिखाई देने लगते हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -