अब बोरिंग घर को ऐसे बनाएं खूबसूरत
आप जिस घर में रहते हैं अगर वहां का कोई भी कमरा बेकार सा हो तो दिल में ये रहता है कि कोई न कोई कमी है। कमरे की बोरिंग सी सजावट देखकर लोग भी अपना इंट्रेस्ट हमारे घर में नहीं दिखाते। जिस तरह से आप खुद को फ्रेश रखने के लिए घूमते-फिरते हैं, उसी तरह से अपना मूड बदलने के लिए अपने कमरे में भी बदलाव लाना चाहिए। आप अपने कमरे को मनपसंद लुक देने के लिए अपनी पसंदीदा चीजों का चुनाव कर सकती हैं।
केवल रखें जरूरी सामान-
अपने कमरे को ठीक से देखें और वहां रखी हर वह बेकार की चीजें हटा दें, जो वहां पर जगह घेरती हों।
फर्नीचर को अरेंज करें-
फर्नीचर को ठीक से रखने पर कमरे में काफी बदलाव लाया जा सकता है। ऐसा करने से यदि घर में मेहमान आते हैं तो उन्हें अनकंफर्टेबल नहीं लगेगा।
सजावट-
घर की सजावट आप कलरफुल पिलो, सुंदर सी वॉल आर्ट या फिर फूल-पौधे लगाकर कर सकती हैं। एक ऐसा रंग चुनिए जिसे आप पूरे घर में करवाना चाहती हों।
एक फंकी सा लैंप-
अगर आप वही पुराने बोरिंग लैंप के शेप और साइज को देखकर बोर हो चुके हैं, तो अब उसमें भी चेंज लाएं। कमरे के कोने में रखा लैंप हटा कर अब आप सीलिंग से लटकाने वाला लैंप लगाइए। यह थोड़ा सा महंगा हो सकता है पर बहुत खूबसूरत भी लगता है।
|