Ex Bf की फिल्म ADHM की सक्सेस पार्टी में यू नजर आईं दीपिका
मुंबई। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म की सफलता के बाद डायरेक्टर करन जौहर ने अपने बांद्रा स्थित घर में सेलिब्रेशन पार्टी रखी। बता दें कि करन जौहर कि ये पहली फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का रिकॉर्ड कायम किया है। इस पार्टी में बॉलीवुड के किंग यानी शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और आकाश अंबानी समेत कई सेलेब्स पहुंचे।
इस पार्टी में खास आकर्षण रहीं दीपिका पादुकोण। जी हां एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर स्टारर ऐ दिल है मुश्किल की सक्सेस का जश्न मनाने पहुंची दीपिका फिल्म की इस सफलता से काफी खुश नजर आ रही थी। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के सक्सेस बैश में आदित्य रॉय कपूर, आमिर खान की वाइफ किरण राव, अयान मुखर्जी, जोया अख्तर और परिणीति चोपड़ा भी नजर आए। हालांकि पार्टी में ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा नहीं दिखीं।
देखें फोटोज
- - Advertisement - -