‘Pink’ देखकर लड़की ने लिखी आपबीती जिसे सुनकर रो पड़ीं तापसी
16 सितंबर को रिलीज़ हुई फिल्म ‘पिंक’ को काफी सराहा गया। इस फिल्म में महिलाओं के अधिकारों और उनके प्रति रवैये को लेकर जो मुद्दा उठाया गया हैं उसे सभी ने सराहा है। फिल्म के रिलीज के बाद से ही इसे इंस्पायरिंग मैसेज से सराहा जा रहा हैं। इसी कड़ी में एक ट्विटर यूजर श्रष्टि मिश्रा ने भी तापसी के लिए एक चिठ्ठी लिखी हैं। सोशल मीडिया पर ये लेटर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लेटर को पढ़कर तापसी पन्नू भी काफी भावनात्मक हो गई।
शूजित सरकार के डायरेक्टशन में बनी ये फिल्म क्रिटिक्स के साथ-साथ हर जगह पसंद की जा रही है। श्रष्टि भी इस फिल्म को देखकर काफी इंस्पायर हुई। जिसकी वजह से उन्होंने तापसी को ये लेटर लिखा और ट्विटर पर शेयर किया। श्रष्टि ने फिल्म मेकर्स को बधाई देते हुए तापसी को शुक्रिया कहा है।
इस फिल्म ने दी हिम्मत
उन्होंने आगे लिखा है कि आपने इस फिल्म के जरिए कई लोगों की ज़िन्दगी बदली है। आपने लड़कियों को मजबूत बनाया हैं। आपने लड़कियों के बारे में सोचने की एक नई वजह दी हैं। खुद को प्यार करने की वजह दी हैं। समाज में विरोधी चीजों से लड़ने और उनका समाना करने की हिम्मत दी हैं।
श्रष्टि ने इस लेटर में ये भी बताया कि जिस तरह तापसी छेड़छाड़ की शिकार हुई है। उसी तरह वे भी शिकार हुई है। वे जब शिमला से दिल्ली पढ़ाई करने आई तब उन्हें रोज कॉलेज बस से आना जाना पड़ता था। जहां पर गलत तरीके से छूना और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से रोज उनका सामना होता था।
ना का मतलब ना
श्रष्टि ने इस लेटर में कई सवाल भी खड़े किए है। उन्होंने लिखा कि बदलाव एक दिन में नहीं आएगा। इसके लिए सही दिशा में कदम आगे बढ़ाना होगा। समाज को पूरी तरह बदलने मे समय लगेगा। लोगों को यह समझने में समय लगेगा कि ‘‘ना का मतलब ना ही होता हैं।’’ आपने एक शुरूआत की हैं और यह बहुत मायने रखती है।
तापसी भी हुई थी प्रभावित
इस फिल्म से तापसी भी काफी प्रभावित थीं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने भी अपना एक्सपीरियंस शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि जब वो दिल्ली में रहती थीं तो वो भी कई बार ईव टीजिंग का शिकार हुई थीं। 29 साल की एक्ट्रेस ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, दिल्ली में लगभग रोजाना ईव टीजिंग हुआ करती थी। कॉलेज के दिनों में मैं डीटीसी बस से सफर किया करती थी। मुझे अपनी कार तब मिली जब मैं 19 साल की हुई। इससे पहले दो साल मैंने बस से सफर किया है और बस में इस तरह की हरकत होना आम बात है। कई बार लोग आपको गलत तरीके से छूते हैं। मेरे साथ भी कई बार ऐसा हुआ। किसी त्योहार के मौके पर अगर बाजार या भीड़ भरे इलाके में निकल जाएं तो इस तरह के बुरे एक्सपीरिंस का सामना होता ही है।
This is a little piece of something I would like to share. Thank you @taapsee 🙂 #PINKthefilm @SrBachchan pic.twitter.com/4mK01fBtSN
— shristhi mitra (@shristhimitra) September 29, 2016