दिल्ली की नेशनल प्लेयर ने की लड़के की पिटाई, ये थी वजह
- - Advertisement - -
दिल्ली में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के तो आपने कई मामले सुने ही होंगे। आए दिन वहां लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होती रहती है। लेकिन ये मामला छेड़छाड़ का नहीं है इसमें वजह कुछ और है। ये वजह भी ऐसी है कि आपको लड़के पर हंसी आएगी। दरअसल एक लड़का दिल्ली में किसी लड़की का मोबाइल छीन कर भाग रहा था।
दिल्ली की रहने वाली नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर रितु भौरेया ने एक लड़के की जमकर पिटाई कर दी। यह लड़का उसकी दोस्त का मोबाइल छीन कर भाग रहा था। लड़की ने पहले तो उसे पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। रितु उस वक्त अपने दोस्तों के साथ बस से पीरागढ़ी जा रही थीं। बता दें कि रितु नेशनल लेवल पर दिल्ली और हरियाणा हॉकी टीम की अगुआई करती हैं।
चुप रही रितु की दोस्त
रितु ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि ‘‘बस में कुछ ही लोग थे। मैं टिकट लेने उतरी तभी दो लोग मंडीपुर स्टॉप पर उतर गए। पहले तो मेरी दोस्त ने कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में चुपके से बताया कि उसका फोन उन लड़कों ने छीन लिया है। तब तक बस आगे जा चुकी थी।’’
वापस जाकर की पिटाई
जब रितु को इस बारे में पता चला तो रितु ने बस ड्राइवर को बस रोकने के लिए कहा। रितु वापस उसी बस स्टैंड पर गई। वो दोनो लड़के सड़क के उस पार खड़े थे। उनमे से एक रितु को देखकर भाग गया और दूसरे को रितु ने पकड़ लिया और जमकर पीटा। पीटने पर उसने मोबाइल वापस दिया।
नामी स्नेचर है आरोपी
मोबाइल चुराने वाले लड़के की उम्र 19 साल है उसका नाम डालचंद उर्फ सोनी है अपने इलाके का वह नामी स्नेचर है। इससे पहले भी एक बार वह पिछले साल गिरफ्तार किया जा चुका है। डालचंद ने पूछताछ में पैसे और मोबाइल छीनने के कुछ और गुनाह कबूल किए हैं।
- - Advertisement - -