27 लाख के साथ दो लोग अरेस्ट, सभी नोट 2000 रूपए के
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद जहां एक तरफ आम जनता दो हजार रूपए के लिए घंटों लाइन में खड़ी हुई नजर आई है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी जो घर बैठे ही लाखों रूपए के नए नोट प्राप्त कर रहे हैं। गुरूवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने 27 लाख के नए नोट बरामद किए हैं। 27 लाख के ये नए नोट दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बाहर से एक फॉर्च्यूनर कार से बरामद किए गए हैं।
हैरानी की बात तो ये है कि, बरामद किए गए सभी नए नोट 2000 रूपए के हैं और बताया जा रहा है कि ये मुंबई से बदलकर दिल्ली लाए गए थे। क्राइम ब्रांच ने करेंसी लाने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी 1.5 करोड़ के नए नोट मुंबई से दिल्ली मंगवाए जा चुके हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों आरोपियों के नाम अजित पाल सिंह व राजेंद्र सिंह है और वे पीतमपुरा में एक ही अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके ग्रुप में करीब आधा दर्जन और सदस्य है। सभी लोग दिल्ली से काला धन रखने वाले लोगों के पुराने नोट मुंबई जाते हैं और वहां कमीशन देकर नए नोट बदलवाते हैं। इससे पहले भी वे इस तरह का काम कर चुके हैं फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -