Friday, August 25th, 2017
Flash

दिल्लीवासियों को लंदन, तो मुंबईवालों को बाली है पसंद




Travel

आपको छुट्टियों में कहां घूमना पसंद है, इसका अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि हम हर बार किसी अलग जगही घूमने जाना चाहते हैं। ऐसी जगह जहां हमें राहत, सुकून और शांति मिले। कुछ ऐसी जगह है जहां हमें अपने परिवार,दोस्तों के साथ आरामदायक छुट्टियां बिता सकते है। भारतीय कहां घूमना पसंद करते हैं और कहां लंबी छुट्टियों का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं, इस बारे में एयरबीएनबी ने भारत के यात्रा रुझान के बारे में जानकारी दी है।

लंदन

इंटरनेशनल ट्रेवल ट्रिप औसत छह से सात दिन की होती हैं, क्योंकि पर्यटक अपनी पसंदीदा जगह को अच्छी तरह से एक्सप्लोर करना चाहते हैं। टॉप इंटरनेशनल जगहों में दिल्ली वासियों को लंदन पसंद है। मुंबई वासियों को बाली पसंद है। बाली भारतीय पर्यटकों का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल है। स्काई स्कैनर के डाटा में विश्व के सबसे बड़े द्वीप देश की यात्रा मई में बुकिंग करने पर सस्ता पड़ेगा। कोरल रीफ और साफ नीले पानी के लिए लोकप्रिय यह देश समुद्र तट का सैर पसंद करने वालों को जरूर पसंद आएगा।

शिमला

टॉप स्थानीय और नजदीकी पर्यटन स्थलों की बात करे तो दिल्ली के लोग शिमला जाना पसंद करते है। वीकेंड हो या हॉलीडेज दिल्लीवासियों का पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट है। मुंबई के लोग लोनावाला घूमने जाना पसंद करते हैं। लोनावाला भारत के महाराष्ट्र राज्य में पुणे ज़िले का ख़ूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र है।

पेरिस

बेंगलुरू के लोगों का ऊटी और चेन्नई के लोगों का पुदुच्चेरी पसंदीदा स्थानीय पर्यटन स्थल है। बेंगलुरू के लोगों को पेरिस आकर्षित करता है, तो चेन्नई को लोगों को सिंगापुर भाता है।

प्राग

इंटरनेशनल ट्रिप पर कोलकाता के लोग प्राग जाना पसंद करते हैं।

 

 

 



Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories