इटली में क्रेश हुआ प्लेन, सड़कों पर जा गिरा
- - Advertisement - -
इटली में डीएचएल का कारगो प्लेन क्रेश हो गया। अंग्रेजी मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार यह प्लेन खराब मौसम के कारण रनवे पर क्रेश हो गया और सड़को पर पहुंच गया। ये प्लेन इटली के बर्गामों एयरपोर्ट पर क्रेश हुआ हैं। इस प्लेन के क्रेश होने पर एयरपोर्ट को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था। पिछले कुछ दिनों मे प्लेन के क्रेश होने के केस बढ़ते ही जा रहे है। इस कारगो प्लेन के क्रेश होने के पीछे बताया जा रहा है कि यह खराब मौसम के कारण क्रेश हुआ हैं
पेरिस से हुआ था रवाना
डीएचएल का यह कारगो प्लेन पेरिस के चार्ल्स डी गेलो से रवाना हुआ था। जो स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4 बजे ईटली के बर्गामों एयरपोर्ट पर क्रेश हो गया। यह प्लेन एयरपोर्ट पर क्रेश होता हुआ सीधा शहर की सड़क पर जा गिरा।
अमीरात एयरलाइन्स का प्लेन भी हुआ था क्रेश
कुछ दिनों पहले ही ऐसी घटना अमीरात एयरलाइन्स के प्लेन में भी हुई थी। दुबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन में खराबी के कारण यह विमान क्रेश हो गया था। जो बुरी तरह एयरपोर्ट पर गिरते हुए दिखा था। हालांकि इस प्लेन में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -