नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार हिस्सा ले रही टीम पुणे सुपर जाइंट्स के कप्तान मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी और उनकी प्यारी बेटी जिवा का एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें धोनी अपनी बेटी के साथ कुछ समय बिताते नजर आ रहे हैं।
हाल ही में कुछ समय पहले भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी जिवा के साथ ली गई अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो बहुत वायरल हुई थी। उसी तरह सोशल मीडिया पर शेयर की गई जिवा और धोनी की इस फोटो में पिता और बेटी जिवा खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जिवा का यह फोटो माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर साक्षी सिंह धोनी के अकाउंट से शेयर किया गया है, इस पोस्ट में लिखा हुआ है ’माय लाइफ’।
My life !!! pic.twitter.com/Zv4R06vHGr
— Sakshi Singh 🇮🇳❤️ (@SaakshiSRawat) April 15, 2016