आपने देखा धोनी की प्रिंसेस जीवा का पहला फोटोशूट
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी इन दिनों सोशल मीडिया में स्टार बनी हुई हैं। दरअसल धोनी की बेटी जीवा इन दिनों अपनी मां साक्षी के साथ फोटोशूट करा रही हैं। जीवा का एक फोटो इंटरनेट पर छा रहा है जिसमें वो अपने पापा की फेवरेट सुपरबाइक पर सवार हैं। नन्हीं जीवा इस फोटो में काफी क्यूट नजर आ रही हैं और ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है।
पहले भी फोटो कर चुकीं हैं शेयर
जीवा का ये फोटोशूट दिल्ली का एक जानामाना स्टूडियो कर रहा है। फोटोशूट के बाद धोनी की वाइफ साक्षी ने कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। 6 फरवरी 2015 को जिवा के जन्म के बाद से साक्षी धोनी बेटी की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। अप्रैल-मई में हुए आईपीएल-8 में भी धोनी पत्नी और बेटी के साथ थे। तब भी इस फैमिली की तमाम फोटोज सामने आई थीं।
वीडियो भी कर चुकीं हैं शेयर
इससे पहले साक्षी ने बेटी जीवा का एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें वो लैपटॉप में डांस देखकर डांस करने की कोशिश करते हुए नजर आ रही थीं।
देखें जीवा के खूबसूरत फोटोज..
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -