Friday, September 22nd, 2017 12:59:24
Flash

हीरा खोल देता हैं आपकी पर्सनालिटी के राज, बता देगा सबको आपका अंदाज




Fashion

diamond jwellery

हीरा महिलाओं का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। यही दोस्त आपके व्यक्तित्व के राज भी खोलता है। ओवल, पीयर या हार्ट के शेप का हीरा पहने वाली महिलाओं अलग-अलग व्यक्तित्व की मालिक होती है। कीमती और शुक्र ग्रह का प्रतिनिधि ये रत्न समाज में आपका सम्मान बढ़ाता है। वारारोहा ब्रांड की आभूषण डिजाइनर अनुष्का जैन और आभूषण डिजाइनर पूजा जुनेजा ने हीरे के आकार के साथ उसे परिलक्षित करने वाले व्यक्तित्व के बारे में ये बाते बताई हैं

ओवल
ओवल शेप का हीरा देखने में लंबा मालूम पड़ता है, जिससे हाथ लंबा दिखने का भ्रम होता है, इसके परिणामस्वरूप उंगलियां पतली दिखाई देती हैं। इसे पहनने वाले लोगों का व्यक्तित्व रचनात्मक, साहसी और नए प्रयोग करने वाला होता हैं।

पीयर
पीयर शेप वाला हीरा खूबसूरत और नाजुक होते हैं, यह सुकून का अहसास कराता हैं। इसे पहनने वाले लोगों का व्यक्तित्व उत्साही, हंसमुख और साहसी होता हैं।

मार्किस
मार्किस (नुकीला अंडाकार हीरा जड़ी अंगूठी) का लंबा आकार आपकी उंगलियों को पतला-दुबला दिखाती है। इसे पहनने वाले लोगों का व्यक्तित्व बहिर्मुखी, नए प्रयोग करने वाले, महत्वाकांक्षी और जीवन की चुनौतियों का सामना पूरे जुनून के साथ करने वाला होता है।

हार्ट शेप

हार्ट शेप हीरे की अंगूठी सच्चे प्यार और मासूमियत को दर्शाती है। इसे पहनने वाले लोगों का व्यक्तित्व भावुक, संवेदनशील और रोमांटिक होता हैं।

राउंड
राउंड शेप हीरे की अंगूठी अधिकांश लोग खरीदते हैं, जो सदाबहार है और क्लासिक लुक देता है। इसे पहनने वाली महिलाएं हीरे की खरीदारी करते समय गलत साबित नहीं होना चाहती हैं, वे खास एहतियात बरतती हैं। इसे पहनने वाले लोगों का व्यक्तित्व जागरूक होता हैं, हालांकि वे ज्यादा प्रयोग नहीं करते हैं और खुद को सुरक्षित दायरे में रखना पसंद करते हैं।

प्रिंसेस

प्रिंसेस शेप के हीरे गोल आकार के बाद सबसे ज्यादा बिकते हैं। इसे पहनने वाले लोगों का व्यक्तित्व प्रयोग करना और खुद को साबित करने की चाहत रखना होता हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories