डर रही हैं माधुरी, कहीं संजय की बायोपिक से खुल न जाए राज
मुंबई। बॉलीवुड की दुनिया के फेमस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी बॉलीवुड की दुनिया में मुन्ना भाई के नाम से फेमस एक्टर संजय दत्त के जीवन पर एक फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म के बारे में पिछले साल सुनने में आया था कि संजय की इस बोयोपिक में माधुरी दीक्षित से जुड़ा कोई भी वाक्या नजर नहीं आएगा। हिरानी ने माधुरी और संजय से जुड़ी बातों को अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट से हटा दिया है। ऐसी खबर सुनने में आई है कि माधुरी ने संजय से कहा है कि वे इस बात को कंफर्म करें कि कहीं उनकी रिलेशनशिप का जिक्र उनकी इस बायोपिक में तो नहीं किया गया है।
बताया जाता है कि एक समय माधुरी और संजय रिलेशनशिप में रहे थे। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, ’माधुरी और संजय का ब्रेकअप हुए काफी लंबा समय हो गया है। ये दोनों अब अपने-अपने परिवार में खुशी रह रहे हैं। ऐसे ये दोनो स्टार नहीं चाहेंगे कि उनके बीते कल को फिर से याद किया जाए। इसलिए माधुरी ने संजय से कहा कि उनकी रिलेशनशिप को लेकर तो फिल्म में कुछ फिल्माया नहीं गया है? उनकी इस बात पर संजय ने उन्हे विश्वास दिलाते हुए कहा है कि डायरेक्टर ने उनकी रिलेशनशिप से जुड़े सभी प्रसंगों को पहले ही हटा दिया है।
माधुरी ने संजय के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है जैसे – खलनायक, साजन और साहिबा उनमें से एक हैं। बताया जाता है कि संजय को जब साल 1993 में मुंबई बम धमाकों के आरोप में वे जेल गए थे तब माधुरी और संजय रिलेशनशिप में थे। लेकिन इस घटना के होने के बाद इन दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था।
आपको बता दें कि संजय की इस बायोपिक में रणबीर कपूर को साइन किया गया है। साथ ही रणबीर के साथ ही दो एक्ट्रेस को भी इस फिल्म के लिए साइन किया गया है। इस फिल्म में एक एक्ट्रेस संजय की पहली पत्नी रिचा शर्मा का किरदार निभाएंगी तो दूसरी उनकी मौजूदा पत्नी मान्यता दत्त के रोल में नजर आएंगी।