डिंपल गर्ल ने चुपके से ब्वॉयफ्रेंड जीन संग रचाई शादी
नई दिल्ली। बॉलीवुड में डिम्पल गर्ल के नाम से फेमस एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी कर ली है। अंग्रेजी वेबसाइट मिस मालिनी मे छपी खबर के अनुसार फिल्म फेयर ने यह कन्फर्म किया है कि प्रिटी अपने ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से 29 फरवरी को लॉस एंजेलिस में एक निजी समारोह में शादी कर चुकी हैं।
करेंगी देसी अंदाज में शादी
शादी की खबर की पुष्टि करने के लिए यह बात भी अहम मानी जा रही है कि प्रिटी की खास दोस्त सुजैन खान और सुरीली गोयल भी इस वक्त लॉस एंजेलिस में हैं। माना जा रहा है कि प्रिटी अप्रैल में देसी अंदाज में शादी करेंगी। जिसमें वह बॉलीवुड सितारों को न्यौता देंगी।
करेंगे नीलामी
इससे पहले एक अंग्रेजी वेबसाइट ने सूत्र के हवाले से खबर दी थी कि प्रिटी ने अपनी शादी से जुड़ी जानकारी को ’दान देने की वजहों’ से पब्लिक नहीं किया है, दरअसल प्रिटी एक संस्था चला रही हैं। ’प्रिटी और जीन ने फैसला लिया है कि उनकी शादी से जुड़ा किसी भी तरह का प्रचार और उस तरह की कोई भी चीज चैरिटेबल वजह के चलते पब्लिक नहीं करेंगे। वे उनकी प्रीइवेट वैडिंग की तस्वीरों की नीलामी करेंगे और उससे मिला पैसा प्रिटी जिंटा के फाउंडेशन के लिए जाएगा।’
इस बारे कभी कुछ नहीं बताया
प्रिटी का फाउंडेशन बच्चों की पढ़ाई और वृद्ध आश्रम की बहाली के लिए काम करता है। प्रिटी ने काफी चौरिटेबल फाउंडेशन्स के लिए पहलकदमी की है। लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में कुछ बताया नहीं है। प्रिटी और जीन अपने खुशनुमा पलों से भी समाज को इस तरह से कुछ देना चाहते हैं।’
ट्रिप के दौरान हुई थी मुलाकात
अमेरिका के जीन गुडइनफ और प्रिटी की डेटिंग की खबरें पहले भी आ चुकी हैं। बता दें कि प्रिटी और जीन की मुलाकात कुछ साल पहले अमेरिका की एक ट्रिप के दौरान हुई थी। 2015 में आईपीएल फाइनल के दौरान भी वे प्रिटी के साथ थे। प्रिटी जिंटा का नाम इससे पहले बिजनेसमैन नेस वाडिया से भी जुड़ चुका है। दोंनों की लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ डेटिंग की खबरें भी आई थी। 2014 में एक आईपीएल मैच के दौरान उनके बीच विवाद हुआ और वे अलग-अलग हो गए थे।